Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

अंतर्राज्यीय वाहन चोर तथा वाहन काटने वाला साथी गिरफ्तार : जबलपुर से 12 वाहन एवं 03 वाहन चुराया था रायपुर छत्तीसगढ़ से चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

Aditi News Team

Mon, Mar 16, 2026

थाना माढोताल पुलिस की कार्यवाही

अंतर्राज्यीय वाहन चोर तथा वाहन काटने वाला साथी गिरफ्तार

जबलपुर से 12 वाहन एवं 03 वाहन चुराया था रायपुर छत्तीसगढ़ से

चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

अपराध जिनमें बरामदगी एवं गिरफ्तारी की गयी-

01.- थाना माढोताल अपराध क्रमांक- 232/26 धारा 303(2) बी एन एस

02.- थाना माढोताल अपराध क्रमांक- 213/26 धारा 303(2) बी एन एस

03.- थाना लार्डगंज के अप क्र. 551/25 धारा 303(2) बी एन एस

04.- थाना लार्डगंज के अप क्र. 474/25 धारा 303(2) बी एन एस

05.- थाना ग्वारीघाट के अप क्र. 41/26 धारा 303(2) बी एन एस

06- थाना गंज रायपुर छ.ग. के अप क्र. 390/23 धारा 379 भा.द.वि.

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी -*

1- राकेश श्रीवास पिता कोमल श्रीवास उम्र 48 साल निवासी राजीवगांधी नगर आकाश विहार माढोताल

2- राजेश साहू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू उम्र 30 साल निवासी गली नम्बर 04 राजीवगांधी नगर माढोताल

*जप्त वाहन*

1 पैसन प्रो मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन सी 3893 (थाना माढोताल अप. क्र. 232/26)

2 एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड ए 7892 (थाना माढोताल अप. क्र. 213/26)

3 मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम पी 8187 (थाना लार्डगंज के अपराध 474/25 में)

4 मोटर सायकल होंडा साईन क्रमांक एमपी 20 एम व्ही 0748 (थाना लार्डगंज के अपराध 551/25 में)

5 स्पेलेंडर प्लस क्रमांक एमपी 20 एन सी 4547 (थाना ग्वारीघाट जबलपुर अप. क्र. 41/26)

6 स्पेंलेंडर प्रो क्रमांक सीजी 04 एच व्ही 3870 (थाना गंज रायपुर छ.ग. के अपराध क्रमांक 390/23 में)

7 मोटर सायकल पेशन प्लस क्रमांक एमपी 20 के एम 4115

8 मोटर सायकल क्रमांक एमपी 52 एम डी 8627

9 मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 09 जेडी 3739

10 होंडा साईन क्रमांक सीजी 11 ए एन 0501

11 पैशन प्लस क्रमांक एमपी 20 एम बी 2060

12 बिना नंबर की एचएफ डीलेक्स

13 मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक एमपी 20 एम एल 3274

14 नीले रंग की बिना का नंबर की वेसपा

15 पेशन मोटर सायकल के खुले हुये चैचिस रिम एवं अन्य पार्ट्स

*घटना विवरण-* थाना माढ़ोताल में उमेश देव पाण्डेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12.03.26 को वह पत्नि सावित्रीदेवी पाण्डेय का इलाज कराने अपनी मोटर साइकिल हीरो पेशन प्रो एमपी 20 एन सी 3893 से अपोलो हास्पिटल गया था मोटर साईकिल को अपोलो गेट के पास लगभग 09.50 बजे खडी कर अस्पताल के अंदर चला गया करीब 12.00 बजे वापस आकर देखा तो जहाँ पर मोटर साईकिल खडी किया था वहा पर नही थी आसपास तलाश किया जो नही मिली। उसकी मोटर साइकिल हीरो पेशन प्रो एमपी 20 एनसी 3893 कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर अप.क्र.232/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री भगत सिह गोठरिया के मार्ग दर्शन मंे थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व मे टीम गठित कर लगायी गयी

गठित टीम द्वारा पतासाजी के दौरान घटना स्थल एवं आसपास के सी सी टी ब्ही कैमरों के फुटेज चैक किये गये। दिनाँक 14/03/2026 को पाटन बाईपासस में दबिश दी जहॉ संदेही मोटर सायकिल सहित मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश श्रीवास उम्र 48 साल निवासी राजीवगांधी नगर आकाश विहार माढोताल बताया जिससे वाहन के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई कागजत न होना बताया वाहन चोरी का होने के संदेह पर राकेश श्रीवास को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त वाहन चोरी का होना स्वीकार करते हुये बताया कि वह दुपहिया वाहन चोरी करके अपने साथी राजेश साहू को लाकर देता था, राजेश साहू दोपहिया वाहनो का मैकेनिक है जो चोरी की गाडियो के पार्ट्स खोलकर ग्राहक की गाडियो में उनको बिना बताये अदला-बदली कर देता था। वह चुराये हुये वाहन को पहले पाटन बायपास शौचालय के पीछे छुपाकर रखता था फिर राजेश साहू के कहने पर उसके दुकान लाकर देता था,।

राजेश साहू उम्र 30 साल निवासी गली नम्बर 04 राजीवगांधी नगर माढोताल को अभिरक्षा में लिया गया।

आरोपी राकेश श्रीवास के कब्जे से 1 मोटर सायकिल तथा आरोपी की निशादेही पर पाटन बाईपास ओरिया मटर मंडी के पीछे खाली प्लाट में छिपाकर रखी हुई 06 मोटर सायकिलें तथा आरोपी राजेश साहू की निशादेही पर 06 मोटर सायकिलें जो कि पाटन बायपास शौचालय के पीछे छिपाकर रखी थी तथा 2 मोटर सायकिल खुले हालत में राजेश की दुकान से जप्त किये गये।

इस प्रकार आरोपियो से चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती 15 लाख रूपये की जप्त करते हुये पतासाजी करने पर थाना माढोताल में 2, थाना लार्डगंज में 2, थाना ग्वारीघाट में 1 तथा 1 अपराध जिला रायपुर छत्तीसगढ में पंजीबद्ध होना पाया गया, शेष वाहनों के सम्बंध में पतासाजी जारी है। दोनों आरोपियो को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

उल्लेखनीय है कि आरोपी राकेश श्रीवास के पूर्व से मारपीट के अपराध थाना माढोताल मे एवं चोरी, वाहन चोरी के अपराध जिला दमोह म.प्र. एवं रायपुर छ.ग. मे तथा आरोपी राजेश साहू का थाना विजयनगर मे वाहन चोरी का अपराध पंजीबध्द है ।

*उल्लेखनीय भूमिका-* चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुये आरोपियों को पकड़ने एवं चुराये हुये वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिह पवार, सउनि विजय शुक्ला, विश्वेश्वर वर्मा, प्रधान आरक्षक अजय श्रीवास्तव, लालजी यादव, आरक्षक सचिन मेहरा, निकेश, विनय सिह, राहुल, कुनाल यादव, विनय कुमार तथा दीनदयाल बस स्टैण्ड में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, मेहताब खान की सराहनीय भूमिका रही ।

Tags :

अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें