Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

नरसिंहपुर में नशे के सौदागर से 13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त : 13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त,कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹1.3 लाख रुपये

Aditi News Team

Wed, Apr 29, 2026

*"OPERATION EAGLE CLAW"*

*अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस की लगातार कार्यवाही*

• *नशे के सौदागर से 13 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जप्त।*

• *कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹1.3 लाख रुपये।*

• *एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध।*

• *चैाकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज की कार्यवाही।*

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे विरूद्ध लगातर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो को जप्त कर सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहपुर, श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में चैाकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्त में लेकर अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की गई है।

*चैाकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज पुलिस की कार्यवाही :*

• आरोपी 1 मुलाम चैाधरी पिता रम्मू चैाधरी, उम्र उम्र 43 साल, निवासी मगरधा, नरसिंहपुर।

• जप्त मादक पदार्थ : 13 ग्राम अवैध स्मैक (अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹ 1.3 लाख अनुमानित)

• वैधानिक कार्यवाही : उक्त आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, स्टेशनगंज, निरीक्षक सौरभ पटेल, चैाकी प्रभारी सिंहपुर, उप निरीक्षक संजय सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक शेखर, प्रधान आरक्षक विनोद, आरक्षक नंदकिशोर, आरक्षक इमरत, महिला आरक्षक कुमुद की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें