Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

गाडरवारा में गौ सम्मान आवाहन अभियान का प्रचार प्रसार जोरों पर : 27 अप्रैल 2026 का दिन होगा विशेष इतिहास के पन्नो पर होगा दर्ज ,आप भी गौ सम्मान आव्हान अभियान से जुड़े

Aditi News Team

Sun, Apr 12, 2026

गाडरवारा में गौ सम्मान आवाहन अभियान का प्रचार प्रसार जोरों पर

27 अप्रैल 2026 का दिन होगा विशेष इतिहास के पन्नो पर होगा दर्ज

आप भी गौ सम्मान आव्हान अभियान से जुड़े और गौ माता को सम्मान दिलाने आगे आए

गाडरवारा। नगर के गौ भक्तों एवं गो सेवकों तथा गणमान्य नागरिकों एवं मातृ शक्ति द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर 27 अप्रैल 2026 को सोंपे जाने वाले प्रार्थना पत्र में सम्मिलित होने के लिए गौ सम्मान आवाहन अभियान के पत्रक आमजन मानस को प्रदान किए जा रहे हैं।

अभियान पूर्णतः गैर रजनीतिक व अभियान की प्रधान संरक्षक गौ माता एवं अध्यक्ष नंदी बाबा

आपको बता दें कि पूरे भारतवर्ष में चलाए जा रहे गौ सम्मान आवाहन अभियान की प्रधान संरक्षक वेद लक्षणा गौ माता (आद्य शक्ति मां सुरभि) हैं एवं अध्यक्ष नंदी बाबा (नीलमणि वृषभदेव) हैं। भारतीय परंपरा के समस्त आराध्य देवी देवता के आशीर्वाद से तथा गैर रजनीतिक रुप से गौ सम्मान आवाहन अभियान पूरे देश में एक साथ चलाया जा रहा है।

इस अभियान को सफल बनाने का सौभाग्य हम सभी को भी प्राप्त हुआ है यह गौ माता की हम पर बड़ी ही अनूठी कृपा है जिसके चलते हम सभी इस अभियान से जुड़े हुए हैं और जो नहीं जुड़े हैं वे भी इस अभियान में जुड़कर गौ माता के दूध के कर्ज का फर्ज अदा कर अपना सहयोग करें।

आप सभी गौ भक्तों से भी विनम्र आग्रह है कि इस अभियान में जुड़कर आप भी ईमानदारी से प्रचार प्रसार कर अपनी अहम भूमिका अदा कर गौ माता के सच्चे सपूत होने का परिचय अवश्य दे।

27 अप्रैल 2026 को सौंपेंगे प्रार्थना पत्र 

जैसा कि विदित होवे कि हम सभी को 27 अप्रैल 2026 को अपनी अपनी तहसीलों में गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय को शांतिप्रिय तरीके से एक प्रार्थना पत्र तहसील के अधिकारियों द्वारा सौंपेंगे ।जिसमें आप सभी की उपस्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य गौ माता को  राष्ट्र माता का सम्मान दिलाना 

अतः क्षेत्र के सभी संत जनों से धर्म प्रेमी आम जनता एवं गौ भक्तों, गौ सेवकों से अपील है कि आप सभी अपने मोहल्ले, अपने गांव एवं नगर एवं तहसील ,जिला स्तर पर गौ सम्मान आव्हान अभियान से जुड़कर प्रचार प्रसार को गति प्रदान करने में सहयोग प्रदान कर गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने में सहयोग प्रदान करें।

Tags :

जरूरी खबरें