Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

मध्यप्रदेश में गौ संरक्षण एवं गौ माता को राज्य माता का सम्मान दिलाने : गौ माता को राज्य माता का सम्मान देने हेतु मध्यप्रदेश सरकार को 33 दिवस का अल्टीमेटम

Aditi News Team

Fri, Mar 13, 2026

गौ माता को राज्य माता का सम्मान देने हेतु मध्यप्रदेश सरकार को 33 दिवस का अल्टीमेटम

मध्यप्रदेश में गौ संरक्षण एवं गौ माता को राज्य माता का सम्मान दिलाने की मांग को लेकर पंडित अनुराग भार्गव द्वारा आज मध्यप्रदेश शासन को 33 दिवस का अल्टीमेटम दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर सरकार गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा प्रदान नहीं करती है, तो 33 दिवस पश्चात मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में व्यापक स्तर पर “गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध” का आयोजन किया जाएगा।

पंडित अनुराग भार्गव ने बताया कि इस धर्मयुद्ध में प्रदेश भर के संत-महंत, गौ भक्त, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार है, अतः उन्हें राज्य स्तर पर सर्वोच्च सम्मान मिलना चाहिए।

उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से पुनः विनम्र निवेदन किया है कि 33 दिवस की समयावधि के भीतर सकारात्मक निर्णय लेते हुए गौ माता को राज्य माता घोषित किया जाए, जिससे प्रदेश में गौ संरक्षण को मजबूती मिले और धार्मिक भावनाओं का सम्मान हो सके। निर्धारित समय सीमा पूर्ण होने पर भोपाल में “गोप्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध शंखनाद” किया जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गो सम्मान आव्हान

जरूरी खबरें