Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

गाडरवारा चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम इमलिया ( कल्याणपुर ) में : भव्य कलश यात्रा से 57 वां श्री विष्णु महायज्ञ एवं रामचरित मानस सम्मेलन प्रारंभ

Aditi News Team

Wed, Mar 25, 2026

भव्य कलश यात्रा से 57 वां श्री विष्णु महायज्ञ एवं रामचरित मानस सम्मेलन प्रारंभ

गाडरवारा। आज बुधवार से चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम इमलिया ( कल्याणपुर ) में श्री रामाश्रित सत्संग सभा के तत्वावधान में 57 वां श्री विष्णु महायज्ञ एवं रामचरित मानस सम्मेलन प्रारम्भ हो गया । यज्ञ के शुभारंभ अवसर पर पूरे गाँव मे बाजे गाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा मे मातृ शक्ति सिर पर कलश रखकर चल रही थी। यात्रा से गांव का पूरा माहौल धर्ममय हो गया। विदित हो कि 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस यज्ञ में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे एवं रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक प्रवचन कार्यक्रम होंगे। प्रवचन हेतु चित्रकूट से जगतगुरु कामदगिरी पीठाधीश्वर श्री रामस्वरूपाचार्य जी महाराज, श्री विपिन बिहारी जी महाराज, श्री राजीव लोचन दास जी महाराज सहित अन्य संतों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय जनों से उपस्थिति की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रामाश्रित सत्संग सभा

जरूरी खबरें