Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

नरसिंहपुर अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 1 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में : अवैध की तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी की गयी जप्त। • लगभग 4 लाख रूपये मशरूका किया गया जप्त

Aditi News Team

Fri, Apr 17, 2026

"OPERATION EAGLE CLAW"

अवैध शराब के विरूद्ध नरसिंहपुर पुलिस का सधन अभियान

• लगभग 11 पेटी देशी शराब जप्त।

• अवैध की तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी की गयी जप्त।

• लगभग 4 लाख रूपये मशरूका किया गया जप्त।

• अवैध शराब की तस्करी में लिप्त एक आरोपी गिरफ्तार।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों को गिरफ्तार कर, बड़ी मात्रा में अवैध शराब जप्त की जा रही है।

इसी क्रम में विगत रात्रि को पुलिस पैट्रोलिंग के दौरान ग्राम कंधरापुर तिराहा पर एक सफेद रंग की इंडिगो कार संधिग्ध हालत मे दिखाई दी गयी जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा कार को भागता देख पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकडा गया कार की तलाशी लेने पर पीछे की सीट पर 03 पेटी देशी शराब की रखी पाई गई तथा डिक्की चैक करने पर 08 पेटी देशी प्लेन शराब के रखे पायी गई जिसके संबंध में चालक द्वारा कोई संतोषप्रद जानकारी नही देने पर कार सहित शराब को जप्त कर आरोपी को अभिरक्षा मे लिया गया है।

• *आरोपी :* धर्मेन्द्र पिता महेश साहू, उम्र 30 साल, निवासी ग्राम रीछा।

• *जप्ती :* 11 पेटी देशी शराब जप्त (कीमत लगभग 80 हजार रूपये)। एवं इंडिगो कार कीमत लगभग 3.20 लाख रूपये।

• *वैधानिक कार्यवाही :* धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

*सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रीति मिश्रा, उनि. दिलीप सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक सुनील बिसेन, धनीराम, जितेन्द्र पारासर की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें