Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

सागर में जिम से लौट रहे युवक पर कटर से जानलेवा हमला, : पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

Aditi News Team

Wed, Sep 9, 2026

सागर में जिम से लौट रहे युवक पर कटर से जानलेवा हमला, दो अज्ञात पर केस दर्ज

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना चैतन्य हॉस्पिटल, संजय ड्राइव के सामने की है। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्णा विश्वकर्मा (21) पिता भगवानदास विश्वकर्मा, निवासी यशोदा विहार कॉलोनी, पंत नगर वार्ड, मोतीनगर सागर फोटोग्राफी का काम करता है। 8 सितंबर की रात वह AV 24 जिम गया था। जिम से लौटते समय रात करीब 10 बजे वह संजय ड्राइव पर चैतन्य हॉस्पिटल के सामने बिरयानी के ठेले पर खड़ा था। उसके दोस्त विकास पटेल, योगेश रैकवार और रोशन प्रजापति भी वहां मौजूद थे।

इसी दौरान एक सफेद रंग की अर्टिगा गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी से दो युवक उतरे और बिना किसी कारण गंदी-गंदी गालियां देने लगे। जब फरियादी और उसके दोस्तों ने विरोध किया तो आरोपियों ने हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच विकास पटेल मौके से भाग गया।

फरियादी कृष्णा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो दोनों आरोपी उस पर टूट पड़े। लात-घूंसों से मारपीट में उसकी दाहिनी आंख और सिर में चोट आई। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने अपने पास रखा धारदार कटर निकाल कर उसकी दाहिनी जांघ पर वार कर दिया। कटर लगने से जांघ कट गई और खून बहने लगा।

घायल युवक किसी तरह वहां से भागा और डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर 112 मौके पर पहुंची। बाद में घायल को जिला अस्पताल सागर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका मेडिकल परीक्षण कर इसे P-MLC केस माना।

पीड़ित का आरोप है कि हमला करने के बाद दोनों आरोपी धमकी देते हुए बोले - "आज तो तू बच गया, दोबारा मिला तो जान से खत्म कर देंगे।"

घटना के बाद फरियादी ने अपनी मां और भाई को फोन पर सूचना दी और गोपालगंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

गोपालगंज थाना पुलिस का कहना है कि अर्टिगा सवार आरोपियों की पहचान की जा रही है, आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे, पर नंबर ट्रेस नहीं कर पाए,जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सागर पुलिस अधीक्षक

जरूरी खबरें