Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

नरसिंहपुर में रिश्तों के कत्ल से सनसनी : खेत में हल चला रहे किसान की सीने में गोली मारकर हत्या,

Aditi News Team

Wed, Mar 25, 2026

खेत में हल चला रहे किसान की सीने में गोली मारकर हत्या,

नरसिंहपुर में रिश्तों के कत्ल से सनसनी

नरसिंहपुर। जिले के स्टेशनगंज थाना अंतर्गत सुप्लाहार क्षेत्र में आज रिश्तों के कत्ल की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ जमीन और पानी के विवाद को लेकर एक भतीजे ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर सगे चाचा की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम डूंडी पिंडरई निवासी प्रेमनारायण पटेल (पिता केदार पटेल) आज सुबह अपने खेत में हल चला रहे थे। इसी दौरान उनका सगा भतीजा वहाँ पहुँचा और गेहूं की फसल में पानी पड़ने की बात को लेकर चाचा से विवाद करने लगा। शुरुआती कहासुनी के बाद भतीजा वहाँ से चला गया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह अपने माता और पिता के साथ वापस लौटा। आरोप है कि वापस आए भतीजे और उसके परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने तमंचे से प्रेमनारायण के सीने में गोली दाग दी। गोली लगते ही प्रेमनारायण खेत में ही गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय मृतक का बेटा भी वहीं मौजूद था, जो जान बचाकर वहाँ से भागा और ग्राम कोटवार को इसकी सूचना दी।

ग्राम कोटवार की सूचना पर स्टेशनगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा तैयार किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए नरसिंहपुर जिला अस्पताल भेजा।पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक का बेटा इस पूरी घटना का चश्मदीद है, जिसके बयान के आधार पर पुलिस आगे की तफ्तीश कर रही है।

शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से तनाव था, लेकिन आज गेहूं की फसल में पानी जाने की मामूली बात खूनी संघर्ष में बदल गई। इस घटना के बाद से गांव में मातम और तनाव का माहौल है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें