Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

गाडरवारा में मां कर्मा देवी जी की जयंती पर निकली भव्य कलश शोभायात्रा : साहू युवा संगठन द्वारा मां कर्मा देवी जी की 1010 वीं जयंती के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया

Aditi News Team

Mon, Mar 16, 2026

साहू युवा संगठन द्वारा मां कर्मा देवी जी की 1010 वीं जयंती के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया

गाडरवारा। साहू युवा संगठन द्वारा आयोजित विशाल भव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया साहू (तेली) समाज की आराध्य संत शिरोमणि मां कर्मा जी की 1010 वीं जयंती के उपलक्ष में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप जी ने साहू देव गणेश मंदिर पहुंच महाआरती की समस्त साहू समाज के सदस्यों को भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए साहू समाज का अमूल्य योगदान बताया। जिला महासचिव नीलेश साहू द्वारा श्रीफल साल से मंत्री जी का सम्मान किया। जिला उपाध्यक्ष सौरभ साहू,मनीष साहू द्वारा मंत्री जी को पुष्प कुच्छ भेंट किया गया। तहसील अध्यक्ष आशीष साहू,प्रतीक साहू जी के द्वारा नगर।नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा जी का सम्मान श्रीफल शाल से किया गया। रोशन साहू, प्रदेश संगठन सचिव सतीश साहू,विनोद साहू,मुकेश साहू,राजेंद्र साहू,शेरू साहू द्वारा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा,मिनेंद्र डागा,संदीप राव,रितेश राय,मनोज राय,रवि शेखर जयसवाल,मनोज पटेल,समस्त पार्षद गण एवं अन्य अतिथियों का सम्मान किया गया।महिला मंडल की महिलाओं द्वारा मंत्री जी का सम्मान हुआ जिला पंचायत सदस्य रिचा स्थापक,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष श्वेता शुक्ला,बसंती पालीवाल सुषमा साहू जी का सम्मान किया गया।युवा संगठन के सदस्य जिला महासचिव नीलेश साहू द्वारा बताया गया। हमारे समाज की आराध्य मां कर्मा देवी की जयंती हम हर वर्ष एकादशी के दिन मनाते हैं, इस वर्ष हमने बड़े हर्षो उल्लास के साथ कलश शुभ यात्रा का आयोजन किया।जिसमें बैंड,बाजे,डी.जे, घोड़े व मां कर्म जी की पालकी के साथ एक रथ जिसमें मां कर्मा जी सवार थी। जिसमें लगभग 501महिलाओं ने कलश रखकर शोभा यात्रा का आरंभ किया, जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मंदिर में समापन हुआ। इसके उपरांत भंडारा प्रसादी की व्यवस्था मंदिर में 12:00 बजे से निरंतर रात्रि तक चलती रही। शाम को सांस्कृतिक प्रोग्राम मंदिर में किया गया।अलग-अलग स्थान पर नगर के सम्माननीय नागरिकों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। गाडरवारा अनुविभागी अधिकारी एवं नगर पालिका द्वारा पुलिस सुरक्षा एवं संपूर्ण व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई। उसके लिए मेरी ओर से व साहू समाज की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ।झंडा चौक पर साहू देव गणेश मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा की गई महाआरती रही मुख्य आकर्षण का केंद्र। कार्यक्रम में साहू युवा संगठन,महिला मंडल व साहू समाज के सभी परिवार उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

साहू युवा संगठन गाडरवारा

जरूरी खबरें