Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

बाल विवाह पर त्वरित कार्रवाई- तीन मामलों में रोका गया विवाह : मण्डला के ग्राम पंचायत अहमदपुर एवं परियोजना घुघरी के ग्राम ककनू में-2 बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही हुई कार्यवाही

Aditi News Team

Wed, Apr 22, 2026

रिपोर्टर दिनेश यादव

बाल विवाह पर त्वरित कार्रवाई- तीन मामलों में रोका गया विवाह

मंडला- आपको बता दें कि- परियोजना मण्डला के ग्राम पंचायत अहमदपुर एवं परियोजना घुघरी के ग्राम ककनू में-2 बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित विवाह स्थलों पर पहुंचकर कार्रवाई की- टीम द्वारा बालक / बालिका के माता-पिता एवं परिजनों को बाल विवाह न करने के लिए समझाइश दी गई तथा इसके दुष्परिणामों से अवगत कराया गया- साथ ही यह भी बताया गया कि-18 वर्ष से कम आयु की लड़की एवं-21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह बाल विवाह की श्रेणी में आता है- जो कानूनन अपराध है- अधिकारियों ने जानकारी दी कि बाल विवाह कराने- करवाने या इसमें शामिल होने वाले व्यक्तियों के खिलाफ-1 लाख रुपये तक का जुर्माना एवं- 2 वर्ष तक का कारावास या दोनों का प्रावधान है- विवाह समारोह में उपस्थित लोगों को भी बाल विवाह में शामिल न होने की सख्त हिदायत दी गई- समझाइश के बाद बालक / बालिका के माता-पिता एवं परिजनों ने बाल विवाह न करने पर सहमति जताई- मौके पर पंचनामा तैयार कर सभी की सहमति ली गई- उक्त कार्रवाई में पुलिस प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम सक्रिय रूप से उपस्थित रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक मंडला

मंडला जिला कलेक्टर

जरूरी खबरें