Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

सूने घर में चोरी करने वालें दो शातिर चोर चंद घंटों के अंदर गिरफ्त में : नरसिंहपुर पुलिस की सक्रियता एवं त्वरित कार्यवाही,आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य सामान की थी चोरी

Aditi News Team

Thu, Apr 16, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की सक्रियता एवं त्वरित कार्यवाही-

सूने घर में चोरी करने वालें दो शातिर चोर चंद घंटों के अंदर गिरफ्त में।

आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवर सहित अन्य सामान की थी चोरी।

• लगभग 1 लाख 47 हजार रुपये कीमत का शत-प्रतिशत मशरूका बरामद।

दिनांक 13.04.2026 की दोपहर प्रार्थी दुर्गेश पिता दौलत सिंह पटैल, निवासी झिरना रोड महावीर नगर कॉलोनी, थाना कोतवाली नरसिंहपुर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 11-12.04.2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा उसके सूने घर को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपी द्वारा घर में रखे सोने-चांदी के जेवर एवं अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में सघन पतासाजी की गई सथ ही मुखबिर एवं तकनीकी माध्यमों से जानकारी एकत्रित की गयी इस दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि घटना स्थल के आसपास घटना के समय एक व्यक्ति घूमता देखा गया था जिसकी पहचान की जाकर उसे गिरफ्त में लिया गया जिससे गहन पूछताछ के दौरान आरोपी डालचंद उर्फ डल्लू पिता चन्नूलाल ठाकुर द्वारा उक्त चोरी की घटना अपने अन्य साथी प्रशांत उर्फ खकूरा यादव पिता राकेश उर्फ गुड्डा यादव निवासी निरंजन वार्ड कोष्टी मोहल्ला, थाना कोतवाली नरसिंहपुर एवं अन्य के साथ करना स्वीकार किया गया है। प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है एवं एक अन्य आरोपी रमजान खान फरार चल रहा है जिसे जल्द ही गिरफ्त में ले लिया जावेगा।

उक्त दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की गयी सोने की अंगूठी, एक जोडी सोने के कान के टाप्स एवं एक सेमसंग कम्पनी की टी.व्ही. जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख 47 हजार रूपये का मशरूका बरामद किया गया है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, निरीक्षक गौरव चाटे, सउनि. भीम बाक्सर, आरक्षक सौरभ पटेल, आरक्षक अभय तिवारी, आरक्षक नीलेश दुबे, आरक्षक उमेश्वर पाठक, आरक्षक कुलदीप साहू, आरक्षक राहुल दुबे, आरक्षक अनुराग दुबे एवं आरक्षक श्रेय अवस्थी की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें