Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

पनागर मोजा में गेहूं की सैकड़ों एकड़ की खड़ी फसल जलकर नष्ट : प्रशासन तत्काल सर्वे कर शीघ्र मुआवजा दे, बीमा कंपनियां तत्काल भुगतान करे, किसान सभा

Aditi News Team

Fri, Mar 27, 2026

प्रशासन तत्काल सर्वे कर शीघ्र मुआवजा दे, बीमा कंपनियां तत्काल भुगतान करे। किसान सभा

पनागर मोजा में गेहूं की सैकड़ों एकड़ की खड़ी फसल जलकर नष्ट

घटना के समय किसान सभा के लोग मौजूद पनागर, आडेगांव, सहावन के किसानों का नुकसान होने से सदमे में।

मध्य प्रदेश किसान सभा के उपाध्यक्ष एवं माकपा जिला सचिव जगदीश पटेल ने घटना स्थल पर मौजूद रहते हुए जानकारी देते हुए रिपोर्ट दी है दिनांक 27मार्च को दोपहर करीब 12,30 बजे पनागर मोजा में गेहूं की खड़ी फसल में आग लगा जाने से सैकड़ों एकड़ खड़ी फसल एवं खेतों में पड़े पाइप जलकर नष्ट हो गए हैं।

आग की सूचना मिलते ही आड़ेगांव , पनागर एवं सहावन सहित आसपास के किसान ट्रेक्टर लेकर पहुंचे खड़ी फसल बखरकर लाइन काटी तब तक लगभग कई किसानों की सैकड़ों एकड़ की गेहूं सहित खेतों में पड़ी पाइपलाइन जलकर खाक हो चुकी थी, आग एवं हवा की दिशा में गन्ने का खेत आ जाने से और किसानों द्वारा ट्रेक्टर से लाइन काटने एवं पंप चला देने से आग पर काबू पाया गया, फेयर ब्रिगेड पहुंचने के पूर्व काबू पा लिया गया था बीच में सुलगती आग को उससे बुझाया गया।

पनागर मोजा पटवारी मौके पर पहुंचे सभी की रिपोर्ट वास्तविकता से बनाने का बोला गया है, कुछ मौजूद किसान जिनका नुकसान हुआ है इनके अलावा अन्य किसानों का भी नुकसान हुआ है।

आरती चौकसे आजाद चौकसे अभिषेक चौक से 10 एकड़ शीला बाई चौकसे उमाशंकर चौक से मनोज चौक से गौरव चौक से कमलेश चौक से संजय चौक से ईश्वर दयाल चौक से 14 एकड़,देवेंद्र राय हरिशंकर राय 5,जगदीश बड़कुर पनागर दामोदर पाली पनागर,मनोहर पटेल आड़ेगांव, कुलदीप स्थापक, राजेश शर्मा लगभग 60 पाइप साहित,भावसिंह लोधी सहावन, तीरथ लोधी, सुनील लोधी, शंकर चौकसे, परसोत्तम चौकसे, संतोष लोधी, बबलू किरार,आनंदी सराठे, बबलू लोधी, अभिषेक पटेल, गिरीश चौकसे, प्रेमनारायण डॉक्टर, भागीरथ लोधी सहावन सहित अन्य किसानों की फसलें जल गई है।

मध्य प्रदेश किसान सभा शासन प्रशासन से अपील करती है संकट की घड़ी में तत्काल किसानों को राहत प्रदान करे।

Tags :

जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दे

किसान सभा सालीचौका

माकपा जिला सचिव जगदीश पटेल

जरूरी खबरें