Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

दूध एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, : नरसिंहपुर में गाडरवारा,बरमान के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के 17 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे

Aditi News Team

Mon, Jul 27, 2026

दूध एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध सख्त कार्रवाई,

नरसिंहपुर क्षेत्र में गाडरवारा,बरमान के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए व 17 नमूने जांच के लिए भेजे गए

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशानुसार जिले में दूध एवं दूध उत्पादों में मिलावट के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कविता राठौर एवं श्रीमती सारिका दुबे द्वारा गाडरवारा, बरमान एवं नरसिंहपुर क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

जांच के दौरान गाडरवारा स्थित नारायण डेयरी एवं नायक किराना एंड जनरल स्टोर, बरमान में मोदी ट्रेडर्स, राजमार्ग स्थित राहुल किराना एंड जनरल स्टोर तथा नरसिंहपुर में गुरू कृपा किराना स्टोर से कुल 17 नमूने लिए गए। इनमें दूध के 5, तेल के 3, घी के 3, धनिया पाउडर के 2, गरम मसाला के 2, मिर्च पाउडर का एक तथा टमाटर सॉस का एक नमूना शामिल है। सभी नमूनों को जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।

निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य विक्रेताओं को खाद्य सामग्री को ढंककर रखने, स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री एवं मिठाइयों के विक्रय के निर्देश दिए गए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती कविता राठौर

श्रीमती सारिका दुबे द्वारा गाडरवारा,

जरूरी खबरें