Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

अक्षय तृतीया पर्व पर सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में : "आचार्य विद्यासागर निलय" का भूमिपूजन, शिलान्यास संपन्न हुआ

Aditi News Team

Sun, Apr 19, 2026

अक्षय तृतीया पर्व पर सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में "आचार्य विद्यासागर निलय" का भूमिपूजन, शिलान्यास संपन्न हुआ

कुण्डलपुर (दमोह)।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैनतीर्थ कुण्डलपुर की पावन धरा पर विश्व वंदनीय, युगश्रेष्ठ, संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से कटनी वाली पुरानी धर्मशाला की जगह पर नवीन उदासीन आश्रम, साध्विका आश्रम एवं आहारचर्या हेतु धर्मशाला के निर्माण हेतु अक्षयतृतीया पर्व पर भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम बा.ब्र. प्रतिष्ठाचार्य वाणीभूषण विनयभैया जी बंडा के मंगल सानिध्य एवं निर्देशन में मानस्तंभ परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रेष्ठी कविश जैन सपरिवार दिल्ली द्वारा प्रथम आधारशिला स्थापित कर अन्य क्रियाएं की गई।

नवनिर्मित होने जा रहे इस भव्य प्रासाद का नामकरण विद्यानिधि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से आचार्य विद्यासागर निलय किया गया है। प्रचारमंत्री जयकुमार जलज ने बताया कि इस अवसर परकुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार जैन सराफ ,अजित कण्डया, रतनचंद जैन, रमेश गोयल, ललित सराफ, नेमकुमार सराफ, अजय निरमा, यूसी जैन, के सी जैन, राजेंद्र भेड़ा, मुकेश ठेकेदार, अमित त्यागी ,अमर सेठ ,पुरुषोत्तम जैन, पवन चश्मा, आशीष गांगरा ,विकल्प जैन एड., विपुल जैन एड., आशीष जैन, रिंकू घाट पिपरिया, सिद्धार्थ सराफ आदि की उपस्थिति रही। पूज्य बड़े बाबा का प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश आदि करने का सौभाग्य नंदकिशोर मैना विपुल जैन कोटा, प्रभावती सुकुमार श्रीचंद जैन मालेगांव सांगली, राजेंद्र माणिकचंद जैन हुबली, ऋतिक अंशुल तन्मय जोटवाड़ा, शांति देवी पवनलता अंकित बक्शी जयपुर, सीए सुमित विभु वैभव जैन झांसी, रतनलाल आनंद कुमार काला विजय नगर गुवाहाटी, ममता रितिका शिवम जैन गुना ,उमंग राजेश कियान जैन जबलपुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया ।सांयकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

Tags :

कुंडलपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें