Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

कुण्डलपुर में भगवान श्री आदिनाथ जी का : जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च को भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा

Aditi News Team

Mon, Mar 9, 2026

कुण्डलपुर में भगवान श्री आदिनाथ जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च को भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा

कुण्डलपुर (दमोह)सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैन तीर्थ कुण्डलपुर में जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर, आदिपुरुष , षट्कर्मों के प्रणेता भगवान श्री ऋषभदेव (आदिनाथ ) जी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव 12 मार्च 2026 चैत कृष्ण नवमी गुरुवार को हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा ।

इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी, भक्तामर महामंडल विधान, श्री बड़े बाबा महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान होगा । श्री जी का पालना झुलाया जाएगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय भव्य महाआरती होगी।

कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधारकर धर्मलाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कुंडलपुर बड़े बाबा

जरूरी खबरें