Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

नरसिंहपुर जिले के दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु : एक जून से 9 जून तक विकासखंडों में शिविर लगाए जाएंगे

Aditi News Team

Wed, May 27, 2026

नरसिंहपुर जिले के दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु

एक जून से 9 जून तक विकासखंडों में शिविर लगाए जाएंगे

नरसिंहपुर।उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नरसिंहपुर ने बताया कि जिले में एम.आर. ट्रस्ट एल्मिकों के माध्यम से एडिप योजना के अंतर्गत जिले के ऐसे दिव्यांगजन, जिनके हाथ या पैर नहीं है, उन्हें ऑन द स्पॉट एवं कृत्रिम हाथ-पैर (उन्नत तकनीकी से तैयार) का चिन्हांकन/ नि:शुल्क वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर जिला मुख्यालय सहित विकासखंडों में प्रात: 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उक्त शिविर सोमवार 01 जून को जनपद पंचायत गोटेगांव, मंगलवार 02 जून को पी.जी. कॉलेज नरसिंहपुर, बुधवार 03 जून को सामुदायिक भवन करेली, गुरूवार 04 जून को जनपद पंचायत चांवरपाठा, शुक्रवार 05 जून को जनपद पंचायत चीचली, सोमवार 08 जून को नगर पालिका गाडरवारा और मंगलवार 09 जून को जनपद पंचायत सांईखेड़ा में लगाए जाएंगे। दिव्यांगजन 40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, बी.पी.एल. राशन कार्ड/ आय प्रमाण पत्र एवं समग्र आईडी की फोटोकापी और दिव्यांगता दर्शाते हुए दो पासपोर्ट साईज की फोटो लेकर शिविर में कैलिपर्स एवं कृत्रिम सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण नरसिंहपुर

एम.आर. ट्रस्ट एल्मिकों के माध्यम से एडिप योजना के अंतर्गत

जरूरी खबरें