Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने रविवार 8 मार्च रंग पंचमी को : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने जारी किया रंग पंचमी के अवसर पर आंशिक शुष्क दिवस घोषित करने का आदेश

Aditi News Team

Sat, Mar 7, 2026

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने जारी किया रंग पंचमी के अवसर पर आंशिक शुष्क दिवस घोषित करने का आदेश

नरसिंहपुर ।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह ने रविवार 8 मार्च 2026 को रंग पंचमी (स्थानीय त्यौहार, जिस पर रंग खेला जाएगा) के अवसर पर शाम 5 बजे तक की अवधि तक के लिए आंशिक शुष्क दिवस घोषित करने का आदेश जारी किया है। यह आदेश मप्र राजपत्र (असाधारण) की कंडिका शुष्क दिवस में विहित प्रावधान के अनुसार प्रशासकीय तथा लोक हित में एवं मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अधीन जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक यह सुनिश्चित किया जावे कि 8 मार्च 2026 को रंग पंचमी के अवसर जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें/ वाईन शाप/ रेस्तरां बार (एफ.एल.-2) एवं मद्यभांडागार नरसिंहपुर व गाडरवारा सायं 5 बजे तक की अवधि में पूर्णत: बंद रखी जाएं। मदिरा के व्यक्तिगत भंडारण पर तथा गैर लायसेंस प्राप्त परिसर में मंदिरा के भंडारण पर सख्ती से रोक लगाई जाए। किसी भी अधिकृत/ अनाधिकृत स्थान से मदिरा का क्रय-विक्रय और अवैध परिवहन न होने पाए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें