Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

जबलपुर में किसान के साथ अभद्रता करने वाले व्यापारी के खिलाफ ज्ञापन : जबलपुर में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा व समाज वादी पार्टी के तत्वावधान में कलेक्टर व एसपी को

Aditi News Team

Tue, May 5, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

जबलपुर में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा व समाज वादी पार्टी के तत्वावधान में कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा गया । जिसमें मुख्य मांग जबलपुर कृषि मंडी में किसान के साथ अभद्रता करने वाले व्यापारी के ऊपर कठोर कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द किया जाएं, गेहूं खरीद में स्लाट बुक, बिलिंग, फिंगरप्रिंट, स्लॉट केंसल,सर्वर की समस्या को हल किया जाएं, कमीशन खोरी रोकी जाए, तहसील सिहोरा में नुंजी शैलवारा सोसायटी पर लगा प्रतिबंध हटाते हुए खरीदी केंद्र बनाएं जाएं खरीफ फसल धान हेतु अभी से पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाएं, कृषि बिजली की सभी समस्याओं को हल कराया जाएं, हार्सपावर लोड, ट्रांसफार्मर, खंभे,तार पर्याप्त बिजली आदि,राजस्व विभाग के सभी कार्यों का सरलीकरण करते हुए सही समय पर कराएं जाएं, गांव में ग्राम सेवकों व पटवारियों को सप्ताह में 5 दिन बैठने के आदेश दिए जाएं, अनाज का msp कानून बनाकर लागू किया जाएं, समर्थन मूल्य पर खरीदी के सभी सिस्टमों को सुधारा जाए, एवं हमारे वशंज महापुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज के ऊपर ग़लत टिप्पणी करने वाले कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री जी के ऊपर fir दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएं , एवं पाटन लोहारी निवासी अविनाश पटेल के ऊपर किसी भी प्रकार का कोई दबाव नहीं बनाया जाएं एड इंद्रकुमार पटेल डॉ सत्येंद्र यादव, नोकेलाल प्रजापति, , ओबीसी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार कुर्मी ,श्रीमती माया हुरमाड़े, राजेश यादव ,इमरत लाल नूनिया, घनश्याम यादव, संतकुमार पटैल ,रोहित यादव, दीपक यादव अनिल पटेल बबलू नागर, ललित पटेल लखन पटेल एवं सैकड़ों की संख्या में संगठन व पार्टी के कार्यकर्ता रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह

जबलपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें