Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

समस्त कर्मचारियों को स्व-गणना कराने के निर्देश : कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Apr 29, 2026

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर में स्व-गणना कैंप का किया निरीक्षण

समस्त कर्मचारियों को स्व-गणना कराने के निर्देश

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बुधवार को जिला चिकित्सालय में संचालित जनगणना के अंतर्गत स्व-गणना कैंप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनगणना कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष मिश्रा एवं सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी को निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय में पदस्थ सभी अधिकारी, कर्मचारी, सफाई कर्मचारी एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की स्व-गणना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि जनगणना कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो सके। जनगणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों द्वारा वार्ड-वार्ड जाकर आम नागरिकों एवं अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को जागरूक करते हुए स्व-गणना के लिए प्रेरित किया गया। इसके परिणामस्वरूप कैंप में लगभग 100 व्यक्तियों द्वारा स्व-गणना कराई गई। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें