Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

बच्चियों से संवाद कर जानी भोजन-नाश्ते की व्यवस्था, स्वयं भोजन कर परखी गुणवत्ता

यहाँ लगाई गई पोषण आहार प्रदर्शनी का किया अवलोकन, बच्चों से पूछे पोषण से जुड़े सवाल

जरूरतमंदों को मिले बीपीएल का लाभ, अपात्रों के नाम हटाएं- कलेक्टर श्रीमती सिंह

कुपोषण मुक्ति एवं पोषण योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर सख्त लापरवाही बरतने वाले सुपरवाइजरों पर कार्रवाई,

आमगांव छोटा में राजस्व एवं पंचायत अमले की संयुक्त कार्रवाई 5.334 हेक्टेयर भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

कलेक्टर ने किया बालिका छात्रावास का निरीक्षण : बच्चियों से संवाद कर जानी भोजन-नाश्ते की व्यवस्था, स्वयं भोजन कर परखी गुणवत्ता

Aditi News Team

Fri, Sep 11, 2026

कलेक्टर ने किया आमगांव छोटा में बालिका छात्रावास का निरीक्षण

बच्चियों से संवाद कर जानी भोजन-नाश्ते की व्यवस्था, स्वयं भोजन कर परखी गुणवत्ता

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को आमगांव छोटा में संचालित बालिका छात्रावास का निरीक्षण कर छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 50 सीटर बालिका छात्रावास में पहुंचकर उन्होंने छात्राओं से आत्मीय संवाद किया और उनके रहन-सहन, पढ़ाई, भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने छात्राओं से पूछा कि उन्हें प्रतिदिन किस प्रकार का भोजन एवं नाश्ता दिया जाता है और क्या भोजन निर्धारित मीनू के अनुसार मिल रहा है। छात्राओं ने बताया कि उन्हें निर्धारित व्यवस्था के अनुसार भोजन एवं नाश्ता दिया जाता है। इसके अलावा उनके मन मुताबिक भी नाश्ता एवं भोजन भी दिया जाता है।छात्राओं ने यह भी बताया कि आज उन्हें नाश्ते में अंकुरित अनाज दिया गया है। उन्होंने छात्राओं से भोजन के संबंध में उनकी राय भी जानी। इसके बाद उन्होंने छात्रावास की रसोई में पहुंचकर तैयार किए जा रहे भोजन की प्रक्रिया, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वाद को स्वयं परखा।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने छात्रावास के लिए खाद्यान्न एवं अन्य राशन की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने पूछा कि खाद्यान्न कहां से प्राप्त किया जाता है तथा भोजन व्यवस्था में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता का किस प्रकार ध्यान रखा जाता है। छात्रावास की वार्डन डॉ. लेखा साहू ने बताया कि छात्राओं को छात्रावास में घर जैसा माहौल मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि बालिकाओं की सुरक्षा के लिए रात्रि के समय चौकीदार एवं सहायक वार्डन की व्यवस्था भी रहती है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती प्रगति वर्मा,जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुशवाहा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें