Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

धर्म प्रेमी नागरिकों मे हर्ष की लहर : 50 लाख रुपए की राशि से होगा, सदर मढ़िया मे डोमशेड का निर्माण

Aditi News Team

Sat, Apr 11, 2026

50 लाख रुपए की राशि से होगा, सदर मढ़िया मे डोमशेड का निर्माण

धर्म प्रेमी नागरिकों मे हर्ष की लहर

नरसिंहपुर । नगर की आस्था व श्रद्धा के केंद्रबिंदु शंकराचार्य वार्ड क्रमांक 23 मे स्थित सदर मढ़िया के सामूहिक जवारे समिति प्रांगण में डोमशेड निर्माण हेतु 50 लाख की राशि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अनुशंसा पर शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्वीकृत की गई है, जिसकी किश्त नगर पालिका को प्रदान हुई है।

इस अवसर पर जय अंबे ट्रस्ट के सचिव एवं सामूहिक जवारे समिति के अध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी द्वारा आभार व धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया गया कि स्थानीय विधायक एवं मंत्री द्वारा कराया जा रहा यह उत्कर्षित जनहितैषी कार्य शहर विकास में मील का पत्थर साबित होगा ।

उल्लेखनीय है कि इस प्रांगण मे नित नए कार्यक्रमों के साथ साथ विविध धार्मिक व सामाजिक आयोजन होते है, यहां डोमशेड निर्माण होने से इस प्रांगण की जनहित मे बहुपयोगिता बढ़ जायेगी।

इस उत्कर्ष निर्णय पर सर्वत्र सराहना के साथ नागरिकजनो मे हर्ष की लहर है ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें