Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

ई- टोकन व्यवस्था से किसानों को समय पर यूरिया मिलेगा : किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत ई- विकास जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Aditi News Team

Tue, Mar 10, 2026

ई- टोकन व्यवस्था से किसानों को समय पर यूरिया मिलेगा व पारदर्शी आएगी- कलेक्टर

किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत ई- विकास जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि जिले में जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उन किसानों की फार्मर आईडी अनिवार्य रूप से बनवाएं। राज्य शासन द्वारा जो ई- टोकन (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली लागू की है, इससे किसानों को काफी सुविधा होगी। ई-टोकन व्यवस्था से कालाबाजारी रूकेगी और किसानों को पारदर्शिता के साथ समय पर यूरिया मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण इस उद्देश्य से आयोजित किया गया है, जिससे किसानों से जुड़े मैदानी अमला किसानों को ई-टोकन बुक कराने में सहायता कर सकें।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वक आपूर्ति समाधान) प्रणाली के तहत सोमवार को शासकीय पीजी कॉलेज नरसिंहपुर में आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया। राज्य शासन के किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग निर्देशानुसार किसान कल्याण वर्ष 2026 अंतर्गत ई-विकास (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था लागू की गई है। प्रशिक्षण का प्रथम सत्र में विकासखंड नरसिंहपुर, करेली, एवं गोटेगांव और प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में चावरपाठा, चीचली एवं साइखेड़ा को दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भोपाल स्तर से आए मास्टर ट्रेनर श्री मनीष बिरहा एवं निमेष जैन ने ई-टोकन जनरेट करने की प्रणाली, किसानों को ई-टोकन जनरेट नहीं करने पर मैदानी अमले द्वारा टोकन जनरेट करना व उन्हें प्रशिक्षित करने तथा जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उनकी फार्मर आईडी बनाने आदि से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण पटवारी, सचिव / ग्राम सहायक, सोसाइटी मैनेजर, वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, डबल लॉक एग्रो गोदाम प्रभारियों को दिया गया। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, परियोजना संचालक आत्मा श्री आरपी झारिया, उपायुक्त सहकारिता, जिला सहकारी बैंक, जिला विपणन अधिकारी आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें