गाडरवारा में EOW का रिटायर्ड नगरपालिका कर्मचारी के घर छापा : आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ का छापा
Aditi News Team
Fri, Jul 3, 2026
गाडरवारा में EOW का रिटायर्ड नगरपालिका कर्मचारी के घर छापा
गाडरवारा। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शुक्रवार को गाडरवारा नगर पालिका के सेवानिवृत्त सहायक राजस्व निरीक्षक योगेंद्र ढिमोले के निवास पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान करीब 15 से 20 अधिकारियों की टीम ने मकान और दस्तावेजों की गहन जांच की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जांच में गाडरवारा स्थित दो मंजिला मकान, लखनादौन में एक आलीशान मकान एवं एक प्लॉट, कृषि भूमि, बेटे के नाम से दुकान, थार वाहन, तीन मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर-ट्रॉली, सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी होने की जानकारी सामने आई है। इन सभी संपत्तियों का सत्यापन और मूल्यांकन EOW द्वारा किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि योगेंद्र ढिमोले पूर्व में लखनादौन नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के पद पर भी पदस्थ रह चुके हैं।
फिलहाल EOW की कार्रवाई जारी है। दस्तावेजों की जांच पूरी होने और आधिकारिक रिपोर्ट आने के बाद ही आय से अधिक संपत्ति के मामले में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
Tags :
EOW जबलपुर
WOW जबलपुर