Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने एसडीएम कार्यालय गाडरवारा का किया निरीक्षण : राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

Aditi News Team

Wed, Jul 1, 2026

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने एसडीएम कार्यालय गाडरवारा का किया निरीक्षण

राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने बुधवार को वार्षिक निरीक्षण रोस्टर के तहत अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय गाडरवारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण एवं विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने दायरा पंजी, अपील पंजी सहित अन्य आवश्यक पंजियों एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा रिकॉर्ड का नियमित दुरुस्तीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालयीन अभिलेख व्यवस्थित एवं अद्यतन होना सुशासन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व प्रकरणों में प्रगति लाने, सीएम हेल्पलाइन, समय-सीमा (टीएल), जनसुनवाई तथा भू-अर्जन से संबंधित आवेदनों का भी समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय गाडरवारा

जरूरी खबरें