Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

गाडरवारा के अजय कुमार सोनी बने जिला अध्यक्ष : नरसिंहपुर जिले में पत्रकार मीडिया परिषद् का विस्तार

Aditi News Team

Sat, May 30, 2026

नरसिंहपुर जिले में पत्रकार मीडिया परिषद् का विस्तार, अजय कुमार सोनी बने जिला अध्यक्ष

गाडरवारा/नरसिंहपुर। पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रतिष्ठित संस्था पत्रकार मीडिया परिषद् भोपाल द्वारा नरसिंहपुर जिले के लिए नई नियुक्ति की घोषणा की गई है। परिषद् ने गाडरवारा निवासी अजय कुमार सोनी को जिला अध्यक्ष, जिला नरसिंहपुर (म.प्र.) पद पर नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आर.एस. व्यास द्वारा जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक PMP/JL/2026/58 दिनांक 29 मई 2026 के माध्यम से की गई। नियुक्ति के बाद क्षेत्र के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

पत्रकार मीडिया परिषद् मध्यप्रदेश शासन द्वारा पंजीकृत संस्था है, जो पत्रकारों के हित, सामाजिक सरोकार और मीडिया से जुड़े मुद्दों पर कार्य करती है। परिषद् ने अजय कुमार सोनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में नरसिंहपुर जिले में पत्रकारिता को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद अजय कुमार सोनी को बधाइयाँ देने का सिलसिला शुरू हो गया है। पत्रकार साथियों एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

अजय सोनी पत्रकार

जरूरी खबरें