Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

गाडरवारा वन परीक्षेत्र में वन विभाग ने मध्य रात्रि बड़ी कार्रवाई : वन विभाग की टीम ने मौके से चार ट्रैक्टर सहित कई उपकरण जब्त किए

Aditi News Team

Wed, May 27, 2026

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा वन परीक्षेत्र में वन विभाग ने मध्य रात्रि बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण का भंडाफोड़ किया है।

वन विभाग की टीम ने मौके से चार ट्रैक्टर सहित कई उपकरण जब्त किए हैं। कार्रवाई देर रात से सुबह तक चलती रही।

मामला गाडरवारा वन परीक्षेत्र के बीट ग्वारी स्थित कक्ष क्रमांक पीएफ-399 का है, जहां वन भूमि को नुकसान पहुंचाकर अवैध रूप से समतलीकरण किए जाने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना मिलते ही वन संरक्षक संध्या मैडम के निर्देशन एवं वन मंडल अधिकारी नरसिंहपुर कल्पना तिवारी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय वन अधिकारी गाडरवारा सुनील कुमार वर्मा और परिक्षेत्र अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मध्य रात्रि दबिश दी।

मौके पर चार ट्रैक्टर तारा सहित वन भूमि को समतल करने का कार्य करते पाए गए। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए चारों ट्रैक्टरों के साथ डोली, प्लाऊ, कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण जब्त कर लिए। यह कार्रवाई रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक लगातार चलती रही।

जब्त किए गए वाहनों और उपकरणों को परिक्षेत्र कार्यालय गाडरवारा परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 32416/8 दर्ज कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 2, 29, 33 और 52 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वन अधिकारी ने कहा “वन भूमि पर अतिक्रमण और प्राकृतिक संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी कीमत पर वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

वन मंडल अधिकारी नरसिंहपुर कल्पना तिवारी

अनुविभागीय वन अधिकारी गाडरवारा सुनील कुमार वर्मा

जरूरी खबरें