Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

एमके मार्ट से संदिग्ध 30 किलो घी जब्त, नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे

किसान जन आक्रोश रैली एवं धरना प्रदर्शन आंदोलन

बिना लायसेंस के रहवासी इलाके मे अवैध रूप से पटाखा विक्रय करने वाले दुकान संचालकों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

दूषण नहीं, भूषण बनें; बुरा मत सोचो, अच्छे विचार ही जीवन के वास्तविक आभूषण हैं : निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

गाडरवारा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा के बाजारों एवं दुकानों एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया

AI Summit विवाद पर गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने मांगी माफी, : एआई समिट में हुई गड़बड़ी को लेकर गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक तौर पर माफी मांगते हुए प्रेस रिलीज जारी किया

Aditi News Team

Wed, Feb 18, 2026

AI Summit विवाद पर गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने मांगी माफी,

उत्तर प्रदेश की एआई समिट में हुई गड़बड़ी को लेकर गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने आधिकारिक तौर पर माफी मांगते हुए प्रेस रिलीज जारी की है। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया कि समिट के दौरान पवेलियन पर मौजूद उनकी प्रतिनिधि नेहा सिंह सही तकनीकी जानकारी से अवगत नहीं थीं और कैमरे पर आने के उत्साह में उन्होंने तथ्यात्मक रूप से गलत बयान दे दिया।

प्रेस रिलीज में बताया गया कि संबंधित प्रतिनिधि को मीडिया से बात करने की कोई अधिकृत अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद उन्होंने उत्पाद की उत्पत्ति और तकनीक को लेकर ऐसी जानकारी साझा कर दी, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि इस पूरे मामले में नवाचार को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का कोई संस्थागत इरादा नहीं था। गलगोटियास यूनिवर्सिटी शैक्षणिक ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदार प्रस्तुतिकरण के सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आयोजकों की भावना को समझते हुए यूनिवर्सिटी ने समिट स्थल से अपना पवेलियन खाली कर दिया है। साथ ही भविष्य में इस तरह की स्थिति न बने, इसके लिए आंतरिक स्तर पर दिशानिर्देश और अधिक सख्त किए जाएंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गलगोटियास यूनिवर्सिटी

AI Summit

जरूरी खबरें