Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

कुसंगति से दूर रहे युवा पीढ़ी - विपिन बिहारी महाराज : श्री विष्णु महायज्ञ एवं रामचरित मानस सम्मेलन मे बह रही भक्तिरस की गंगा

Aditi News Team

Mon, Mar 30, 2026

श्री विष्णु महायज्ञ एवं रामचरित मानस सम्मेलन मे बह रही भक्तिरस की गंगा

कुसंगति से दूर रहे युवा पीढ़ी - विपिन बिहारी महाराज

गाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम इमलिया ( कल्याणपुर ) में श्री रामाश्रित सत्संग सभा के तत्वावधान में जारी 57 वे श्री विष्णु महायज्ञ एवं रामचरित मानस सम्मेलन मे भक्ति रस की गंगा बह रही है। यज्ञ के आयोजन से गांव का पूरा माहौल भगवान की भक्ति में लीन दिखाई दे रहा है । प्रतिदिन बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण इलाकों से अनेक क्षेत्रीय श्रद्धालु यज्ञ शाला की परिक्रमा लगाने एवं प्रवचनों को सुनने ग्राम इमलिया पहुँच रहे है। उल्लेखनीय है कि 2 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस यज्ञ में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे एवं रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक प्रवचन कार्यक्रम होते है। रविवार को प्रवचन में विपिन बिहारी जी महाराज ने अपने ठेठ देहाती बुंदेली भाषा में कहा कि दो चीज अपने वाले ही देते हैं दाग एवं दगा। हमें अच्छे लोगों से संगति करना चाहिए एवं बुरी संगत वालों से कोसों दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन 84 करोड़ योनियों के बाद प्राप्त होता है। अतः इसको ऐसे ही नई गवां देना चाहिए बल्कि बार-बार ईश्वर का स्मरण एवं भजन करना चाहिए। साथ ही अपने माता-पिता एवं सास ससुर का सम्मान करना चाहिए। हमें सदैव जीवन उपार्जन श्रम एवं मेहनत ईमानदारी के धन से करना चाहिए। हमारी प्रकृति नियंत्रक है वह सदैव संतुलन बनाकर रखती है। जैसा हम कर्म करेंगे वह लौटकर पुनः अपने पास आएगा। उन्होंने रामचरितमानस के सीता स्वयंवर प्रसंग की मार्मिक चर्चा की। साथ ही वर्तमान में युवा पीढ़ी को अपने कर्तव्य पद पर अग्रसर होने की सीख दी। उन्होंने युवाओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें व्यसनो से दूर रहना चाहिए। यज्ञ में आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय जनों से उपस्थिति की अपील की है

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

श्री विष्णु महायज्ञ एवं रामचरित मानस सम्मेलन कल्याणपुर

विपिन बिहारी महाराज

जरूरी खबरें