Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

महाकौशल क्षेत्रीय गहोई सभा का भव्य आयोजन गाडरवारा में हुआ सम्पन्न : गाडरवारा विगत दिवस महा कौशल क्षेत्रीय गहोई सभा के पदाधिकारियों के मनोनयन उपरांत शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन

Aditi News Team

Fri, Mar 20, 2026

महाकौशल क्षेत्रीय गहोई सभा का भव्य आयोजन गाडरवारा में हुआ सम्पन्न

गाडरवारा विगत दिवस महा कौशल क्षेत्रीय गहोई सभा के पदाधिकारियों के मनोनयन उपरांत शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन कोचर रिसोर्ट में स्थानीय गहोई समाज द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता गहोई समाज के अध्यक्ष सुनील सोनी द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरोल्या ( डल्लू भैया) तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सांवला, गहोई महासभा के वरिष्ठ संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ, महासभा के मंत्री अमरचंद कठल, नवयुवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लकी नोगरैया, महाकौशल क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष शिवकुमार नीखरा, मध्य मालवा क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सोनी, चंवल क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष राजीव सेठ, महासभा के विकास मंत्री रामगोपाल ददरया, संयुक्त मंत्री सौरभ नीखरा , चित्रकूट भवन के प्रबंधक प्रेम नारायण लहरिया, परिवार समन्वय प्रकल्प के अध्यक्ष राधेलाल गेड़ा आदि की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी गुप्ता ,वरिष्ठ संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद कठल, नवयुवक मंडल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत तपा, देव राधाबल्लभ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष घनश्याम सराबगी,रमन सेठ एवं महिला मंडल महासभा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमति पुष्पा ददरया, महाकौशल की पूर्व महिला अध्यक्ष श्रीमति सीता सरावगी व श्रीमति कृष्णा सरावगी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ । कार्यक्रम का संचालन महाकौशल के पूर्व वरिष्ठ संघ के मंत्री जगदीश बरसैया एवं सतीश सेठ जबलपुर, अवधेश रुसिया द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन, माँ सरस्वती पूजन एवं सूर्य आराधना के उपरांत किया गया । तत्पश्चात सभी मंचासीन पदाधिकरियों एवं समस्त गहोई समाज की उपस्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण कर ध्वजगीत का गायन हुआ।

सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की शानदार प्रस्तुति गाडरवारा महिला मंडल द्वारा की गई । मंचासीन अतिथियों का स्वागत तिलक, माला, शाल-श्रीफल से स्थानीय गहोई समाज वरिष्ठ ,एवं स्थानीय गहोई समाज पंचायत व देव राधाबल्लभ मंदिर ट्रस्ट , महिला मंडल , नवयुवक मण्डलनके पदाधिकारी द्वारा किया गया । तत्पश्चात शपथ ग्रहण का कार्यक्रम महाकौशल क्षेत्रीय सभा के मनोनीत पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरोलया, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सावला, वरिष्ठ संघ महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सेठ ,महाकौशल के अध्यक्ष शिवकुमार नीखरा, द्वारा शपथ दिलाई गई। जिसमे महाकौशल के मनोनीत पदाधिकारी व वरिष्ठ संघ के अध्यक्ष उत्तम चंद्र बिलैया जबलपुर एवं उनकी कार्यकारिणी तथा महाकौशल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता नोगरैया गाडरवारा ,मंत्री श्रीमती मनोरमा पिपरसानिया जबलपुर एवं उनकी कार्यकारिणी, महाकौशल नवयुवक मंडल अध्यक्ष अनुराग सोनी कटनी मंत्री श्रेयांश कठल गाडरवारा उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई ।

इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरोलिया (डब्लू भैया) ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की शक्ति महासभा एवं क्षेत्रीय सभा की एकजुटता में फलस्वरूप संगठन अजेय हो जाता है। समाज में सेवाऔर समर्पण का संकल्प हो तथा निष्पक्ष एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन प्रत्येक व्यक्ति करेगा तो समाज उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री दीपक सावला ने संबोधित करते हुए कहा कि महाकौशल कौशल बहुत भाग्यशाली है जो नर्मदा क्षेत्र में स्थित है, देश में,महाकौशल गहोई समाज की एक अलग पहचान है दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियो ने महाकौशल अध्यक्ष शिवकुमार नीखरा को समन्वय के साथ सफल आयोजन पर स्मृति चिन्ह भेंट किया । गाडरवारा गहोई समाज अध्यक्ष सुनील सोनी ने कार्यक्रम में बाहर पधारे वरिष्ठजनों पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनों का कार्यक्रम को सफल बनाने व सहयोग करने पर आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया ।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

महाकौशल क्षेत्रीय गहोई सभा गाडरवारा

जरूरी खबरें