Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

रायसेन के देवरी में किसानों का धरना : 2 दिन में समाधान नहीं हुआ तो हाईवे पर चक्का जाम की चेतावनी

Aditi News Team

Thu, Apr 16, 2026

देवरी में किसानों का धरना, 2 दिन में समाधान नहीं हुआ तो हाईवे पर चक्का जाम की चेतावनी

रायसेन।देवरी क्षेत्र के किसानों एवं भारतीय किसान यूनियन ने गेहूं खरीदी में आ रही समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सैटेलाइट से हो रहा सत्यापन सही नहीं है, जिससे कई किसानों की फसल अमान्य बताई जा रही है और उनकी “स्लॉट बुकिंग (स्लाइड बुक)” नहीं हो पा रही है।

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि छोटे और बड़े किसानों के बीच भेदभाव किया जा रहा है, जिससे छोटे किसानों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके चलते गेहूं, चना और मसूर की तुलाई प्रभावित हो रही है और किसान काफी आक्रोशित हैं।

धरने के दौरान एसडीएम ने किसानों से चर्चा कर सैटेलाइट सत्यापन और स्लॉट बुकिंग की समस्या को दूर करने के लिए समय मांगा। प्रशासन की ओर से एक दिन का समय मांगा गया, लेकिन किसानों ने सामूहिक रूप से दो दिन का समय दिया।

किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

किसानों का कहना है कि वर्तमान में वेयरहाउस में पर्याप्त खाली जगह होने के बावजूद स्लॉट बुकिंग नहीं होने से तुलाई कार्य ठप पड़ा है। बाद में एक साथ स्लॉट बुक होने पर अव्यवस्था और भीड़ बढ़ने की आशंका है।

इन सभी मांगों को लेकर किसानों ने फिलहाल एक दिवसीय धरना समाप्त कर दिया है, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई पर उनकी नजर बनी हुई है। इस मौके पर मुख्य रूप से एडवोकेट रामेश्वर रघुवंशी, ठाकुर वीरेंद्र सिंह राजपूत, गरुड़ रघुवंशी ,संतोष रघुवंशी, एडवोकेट परसोत्तम लोधी, परसोत्तम रघुवंशी के साथ-साथ क्षेत्र भर के किसान मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें