Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

बेलगाम डंपर बना काल, सब्जी दुकानदार की मौत : दर्दनाक हादसे में सब्जी दुकानदार की मौके पर ही मौत, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल

Aditi News Team

Thu, Apr 2, 2026

बेलगाम डंपर बना काल, सब्जी दुकानदार की मौत

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में बेलगाम डंपरों की रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। कामती गांव में सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगाकर जीवन यापन कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि डंपर दुकान को रौंदते हुए सीधे घर में जा घुसा।

इस दर्दनाक हादसे में सब्जी दुकानदार भोजराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्तीNoकराया गया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर बना करीब 90 डिग्री का खतरनाक मोड़ इस हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

इधर, गाडरवारा अस्पताल में घायलों के इलाज के दौरान स्टाफ की कमी भी सामने आई है, जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें