Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

करेली में प्रथम पत्रकार के रूप में याद किए गए नारद मुनि : भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र एवं सृष्टि के प्रथम पत्रकार माने जाने वाले नारद मुनि की जयंती कर्तव्य पथ में

Aditi News Team

Tue, May 5, 2026

प्रथम पत्रकार के रूप में याद किए गए नारद मुनि

करेली। भगवान ब्रह्मा के मानस पुत्र एवं सृष्टि के प्रथम पत्रकार माने जाने वाले नारद मुनि की जयंती कर्तव्य पथ में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी लोक तंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि साखी साहित्य परिषद के अध्यक्ष नारायण श्रीवास्तव ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैलाश सोनी, कार्यक्रम अध्यक्ष नारायण श्रीवास्तव, संतोष तिहैया, उदय ठाकुर, जितेन्द्र गुप्ता आदि वक्ताओं ने नारद मुनि के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें संवाद, सूचना और संचार का आदर्श प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि नारद मुनि ने सदैव सत्य और धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसलिए उन्हें प्रथम पत्रकार के रूप में सम्मानित किया जाता है। देवर्षि नारद पत्रकारों के आदि गुरू हैं। सकारात्मक सोच से की पत्रकारिता सुखद परिणाम देती है। शहरी क्षेत्र की पत्रकारिता की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र की पत्रकारिता करना बहुत कठिन है। जो समाज की पीडा समझे उसे पत्रकार कहते है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने नारद मुनि को नमन किया। साथ ही समाज में सकारात्मक पत्रकारिता एवं सत्य के प्रसार का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार कौरव एवं आभार जितेन्द्र स्वामी ने व्यक्त किया गया। गरिमामय आयोजन में पत्रकार भागीरथ तिवारी, गीत गोविंद ने महती भूमिका निभाई। कार्यक्रम में महेश चौरसिया सत्यप्रकाश साहनी सुरेश नेमा गौतम जैन जगदीश मिश्रा संजीव पटेल रामकुमार विश्वकर्मा प्रदीप शर्मा सतीश विश्वकर्मा रंजीत कौरव रोहित रजक कमलेश लुलावत सौरभ जैन लेखचन्द कोचर अरविन्द गुप्ता आसिफ कुरैशी अभिषेक रघुवंशी लाल साहब मिश्रा, यश मिश्रा, सतीश विश्वकर्मा, यश राजपूत, शीतल आदि उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी

जरूरी खबरें