Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कलेक्टर के निर्देशानुसार : खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिठाई खोवा एवं अन्य दुग्ध उत्पाद विक्रेताओं की जांच हेतु निरीक्षण किए गए

Aditi News Team

Thu, Feb 26, 2026

आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मिठाई खोवा एवं अन्य दुग्ध उत्पाद विक्रेताओं की जांच हेतु निरीक्षण किए गए।

➡️ इसी मुहिम के चलते इटारसी स्थित गगन मगन स्वीट्स के निर्माण यूनिट, बीकानेर स्वीट्स, विमल स्वीट एवं किशोर रेस्टोरेंट के निर्माण स्थल में निरीक्षण किया गया एवं मावा कतली, बर्फी, केसर बर्फी, मलाई बर्फी, राजस्थानी बर्फी, मिल्क केक,मगध लड्डू, मावा पेड़ा , शाही मिल्क केक, पेड़ा मिठाइयों के कुल 10 नमूने एकत्र किए! इसके अतिरिक्त चलित खाद्य प्रयोगशाला से 27 नमूनों की स्पॉट पर ही जांच की गई! सभी व्यावसायियों को साफ सफाई के निर्देश दिए गए!

संग्रहित नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध न्यायालय कार्रवाई प्रस्तावित की जावेगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा मावे मिठाईयां आदि खाद्य पदार्थों के निर्माण परिवहन एवं भंडारण पर सतत् निगरानी रखी जा रही है! कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस. दियावार एवं जितेंद्र सिंह राणा अन्य खाद्य सुरक्षा अमला उपस्थित रहा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नर्मदापुरम कलेक्टर

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस. दियावार एवं जितेंद्र सिंह राणा

जरूरी खबरें