Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

उक्त कार्य के उपरांत ISO टीम द्वारा थाना कोतवाली का निरीक्षण किया गया। : थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर को साफ सफाई एवं रिकार्डों के संधारण तथा थाने के मेंटिनेंस पर ISO प्रमाण पत्र एमएम

Aditi News Team

Tue, Mar 3, 2026

थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर को साफ सफाई एवं रिकार्डों के संधारण तथा थाने के मेंटिनेंस पर ISO प्रमाण पत्र

• थाना कोतवाली की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण का कार्य किया गया।

• उक्त कार्य के उपरांत ISO टीम द्वारा थाना कोतवाली का निरीक्षण किया गया।

• जिला नरसिंहपुर के थाना कोतवाली को ISO (9001), (14001) थाना घोषित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

अति. पुलिस महानिदेशक, जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज छिंदवाड़ा, श्री राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली की साफ-सफाई एवं अभिलेखों (रिकॉर्ड) के सुव्यवस्थित संधारण हेतु थाना कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा मेहनत एवं लगन के साथ कार्य किया गया। थाने में साफ-सफाई कर अभिलेखों को तरतीबवार एवं व्यवस्थित रूप से संधारित किया गया।

उक्त कार्य के पश्चात ISO टीम द्वारा थाना कोतवाली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ISO टीम को थाना परिसर की स्वच्छता एवं अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण संतोषजनक एवं मानक अनुरूप पाया गया।

दिनांक 02.02.2026 को थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर को ISO (9001) एवं ISO (14001) थाना घोषित करते हुए अति. पुलिस महानिदेशक, जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज छिंदवाड़ा, श्री राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना की उपस्थिति में प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

*थाना कोतवाली को प्राप्त प्रमाण-पत्र की श्रेणी :*

ISO 9001 एक अंतरराष्ट्रीय मानक है, International Organization for Standardization (ISO) द्वारा जारी किया जाता है। यह Quality Management System (QMS) से संबंधित है। इसका उद्देश्य किसी संस्था में कार्यप्रणाली को व्यवस्थित, पारदर्शी और गुणवत्ता-आधारित बनाना है।

*मुख्य बिंदुः*

• संतुष्टि पर जोर।

• नेतृत्व की जिम्मेदारी।

• प्रक्रिया आधारित कार्यप्रणाली।

• तथ्य आधारित निर्णय।

• निरंतर सुधार।

*लाभः*

• कार्य में दक्षता बढ़ती है।

• विश्वसनीयता एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि।

• बेहतर सेवा गुणवत्ता।

• अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता।

• ISO 9001 किसी उत्पाद की गुणवत्ता का प्रमाण नहीं, बल्कि संस्था की कार्यप्रणाली (Management System) की गुणवत्ता का प्रमाण है।

ISO14001 एक अंतरराष्ट्रीय मानक है, जिसे International Organization for Standardization (ISO) द्वारा जारी किया गया है। यह Environmental Management System (EMS) से संबंधित है। इसका उद्देश्य संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यवस्थित एवं जिम्मेदार कार्यप्रणाली स्थापित करना है।

*मुख्य बिंदु:*

• प्रदूषण की रोकथाम।

• पर्यावरणीय प्रभावों की पहचान।

• कानूनी नियमों का पालन।

• संसाधनों का संतुलित उपयोग।

• निरंतर सुधार।

*लाभ:*

• पर्यावरणीय जोखिम में कमी।

• ऊर्जा एवं संसाधनों की बचत।

• संस्था की सकारात्मक छवि।

• सतत विकास में योगदान।ISO 14001 किसी उत्पाद की गुणवत्ता का प्रमाण नहीं, बल्कि संस्था की पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली का प्रमाण है।

*सराहनीय योगदान -* अति. पुलिस अधीक्षक, संदीप भूरिया एवं अनु अधिकारी पुलिस, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के सतत निगरानी में थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक, गौरव चाटे एवं उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

यह उपलब्धि नरसिंहपुर पुलिस के लिए गौरव का विषय है तथा इससे आमजन को बेहतर एवं व्यवस्थित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

अति. पुलिस महानिदेशक, जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा

जरूरी खबरें