Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

आमगांव छोटा में राजस्व एवं पंचायत अमले की संयुक्त कार्रवाई 5.334 हेक्टेयर भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

एम्स भोपाल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

शासकीय हाई स्कूल के लिए आरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाया : आमगांव छोटा में राजस्व एवं पंचायत अमले की संयुक्त कार्रवाई 5.334 हेक्टेयर भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

Aditi News Team

Fri, Sep 11, 2026

शासकीय हाई स्कूल के लिए आरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

आमगांव छोटा में राजस्व एवं पंचायत अमले की संयुक्त कार्रवाई

5.334 हेक्टेयर भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में तहसील साईखेड़ा अंतर्गत ग्राम आमगांव छोटा में शासकीय हाई स्कूल भवन के निर्माण एवं शासकीय प्रयोजन के लिए निर्धारित भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई की गई। राजस्व एवं पंचायत अमले की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया और शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। संयुक्त कार्रवाई में तहसीलदार श्री इमरान मंसूरी, राजस्व निरीक्षक श्री कौरव, हल्का पटवारी सुश्री कृति अग्रवाल, पटवारी श्री मनीष अग्रवाल, श्री बसन्त काछी, निशा पटेल, श्री अनुराग शुक्ला, ग्राम पंचायत आमगांव सरपंच श्री प्रसन्न शर्मा, उप सरपंच लक्ष्मीबाई वर्मा, सचिव श्री बाबूलाल कहार उपस्थित रहे।

ग्राम आमगांव छोटा में शासकीय हाई स्कूल भवन के लिए खसरा क्रमांक 256/1/10 की 2.000 हेक्टेयर भूमि निर्धारित है। इसके अलावा संबंधित चरनोई भूमि के खसरा क्रमांक 256/1/1, 256/1/3 एवं 256/1/4 में कुल 3.334 हेक्टेयर भूमि शामिल है। इस प्रकार लगभग 5.334 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाया गया था।

7 रहवासी मकान और कृषि अतिक्रमण हटाया

संयुक्त कार्रवाई के दौरान उक्त शासकीय भूमि पर बने 7 रहवासी मकानों के साथ ही शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कृषि कार्य कर रहे कृषकों का अतिक्रमण भी हटाया गया। राजस्व एवं पंचायत अमले ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। शासकीय हाई स्कूल भवन के लिए निर्धारित भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद अब इस भूमि का उपयोग निर्धारित शासकीय प्रयोजन के लिए किया जा सकेगा। इससे क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक अधोसंरचना विकसित होगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें