Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

सुशील शर्मा को मिला मधुदीप लघुकथा सम्मान : क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

Aditi News Team

Sun, Nov 15, 2026

सुशील शर्मा को मिला मधुदीप लघुकथा सम्मान

क्षितिज साहित्य संस्था इंदौर ने वैश्विक लघुकथा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए किया सम्मानित

इंदौर। साहित्यिक नगरी इंदौर में आयोजित एक गरिमामय साहित्यिक समारोह में सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुशील शर्मा को क्षितिज साहित्य संस्था, इंदौर द्वारा आयोजित लघुकथा वैश्विक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट सृजन के लिए प्रतिष्ठित मधुदीप लघुकथा सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न एवं सम्मान पट्टिका भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश हिंदी अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने की। समारोह में राजस्थान के वरिष्ठ लघुकथाकार श्री भगीरथ परिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्षितिज साहित्य संस्था के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर बर्वे की गरिमामयी उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया।

सुशील शर्मा हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं में निरंतर सक्रिय हैं। कविता, गीत, नवगीत, दोहा, लघुकथा, व्यंग्य, उपन्यास एवं बाल साहित्य सहित अनेक विधाओं में उनकी 39 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी रचनाओं में सामाजिक सरोकार, मानवीय संवेदनाएँ और जीवन के विविध अनुभव प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त होते हैं। लघुकथा के क्षेत्र में भी उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

मधुदीप लघुकथा सम्मान प्राप्त होने पर साहित्यिक जगत के अनेक रचनाकारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने सुशील शर्मा को बधाई देते हुए उनके साहित्यिक अवदान की सराहना की।

सम्मान प्राप्ति पर सुशील शर्मा ने क्षितिज साहित्य संस्था के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर बर्वे, निर्णायक मंडल एवं आयोजन से जुड़े सभी साहित्यकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साहित्यिक सम्मान रचनाकार के लिए केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि अपनी लेखनी के प्रति उत्तरदायित्व को और अधिक गंभीरता से निभाने की प्रेरणा भी होते हैं। यह सम्मान उन्हें लघुकथा के माध्यम से समाज और मनुष्य की संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने की दिशा में और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

यह उपलब्धि सुशील शर्मा की सतत साहित्य साधना के लिए एक महत्वपूर्ण सम्मान है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

डॉ सुशील शर्मा साहित्यकार गाडरवारा

जरूरी खबरें