70 वी राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता अंतिम दौर मे : रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले
Aditi News Team
Sun, Nov 15, 2026
70 वी राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता अंतिम दौर मे
जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, केरल एवं उप्र की टीमो ने सेमीफाइनल मे जगह बनाई
रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

गाडरवारा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री उदयप्रताप सिंह के प्रयासों से नगर के रूद्र मैदान सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के मैदानो पर खेली जा रही 70 वी राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर 19 बालक वर्ग ) अब अंतिम दौर मे पहुँच गई है। रविवार को प्रतियोगिता के 2 प्री क्वार्टर फाइनल एवं 4 क़्वाटर फाइनल मैच खेले गये जिनमे जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, केरल और उप्र की टीमों ने शानदार जीत दर्ज करके सेमीफाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। रविवार को रूद्र मैदान गाडरवारा पर गाडरवारा राइडर्स की उपस्थिति मे सुबह खेले गये प्री क्वाटर मैच मे बिहार ने पश्चिम बंगाल की टीम को 35 रनो से हराया। टॉस जीतकर बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे 7 विकेट खोकर 154 रन बनाये जवाब मे पश्चिम बंगाल की टीम बिहार के गेंदबाज और प्लेयर ऑफ दा मैच कुमार शान द्वारा लिए गये 4 विकेटो की बदौलत 19 वे ओवर मे 119 रनो पर ऑल आउट हो गई। इसी मैदान पर नगर के यंग स्टार व लाइन्स क्रिकेट क्लब के पूर्व क्रिकेटरो की उपस्थिति मे खेले गये क़्वाटर फाइनल मैच मे तमिलनाडु ने बिहार को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल मे जगह बनाई। टॉस जीतकर बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे सभी विकेट खोकर सिर्फ 99 रन बनाये जवाब मे तमिलनाडु की टीम ने प्लेयर ऑफ दा मैच यशराज के शानदार प्रदर्शन के चलते 18 वे ओवर मे 5 विकेट खोकर जीत दर्ज की। इसी तरह रविवार को कोंडिया के खेल मैदान पर हुए प्री क्वाटर फाइनल मैच मे जम्मू कश्मीर ने महाराष्ट्र को 19 रनो से हराया। मैच मे जम्मू कश्मीर मे पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे 176 रन बनाये जवाब मे महाराष्ट्र की टीम 157 रन हीं बना सकी। इस मैच मे प्लेयर ऑफ दा मैच करणवीर को अतिथियों हरिप्रताप ममार, राजकुमार रघुवंशी, उमाशंकर अग्रवाल द्वारा दिया गया। रविवार को हीं ग्राम आमगांव छोटा के मैदान पर खेले गये क़्वाटर फाइनल मैच मे केरल ने डीएव्ही को 6 विकेट से हराकर सेमीफ़ाइनल मे जगह बनाई। टॉस जीतकर डीएव्ही ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मे सभी विकेट खोकर 167 रन बनाये जवाब मे केरल की टीम ने 4 विकेट खोकर 169 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच का प्लेयर ऑफ दा मैच केरल के क्रिश को राज्य महिला आयोग सदस्य साधना स्थापक, डॉ योगेश कौरव, मोहरकांत पटेल, कीरत पटेल, राजेश पटेल, ग्राउंड प्रभारी मोहन मुरारी दुबे, लेखा साहू द्वारा दिया गया। रविवार की दोपहर बोहानी के राघव कृषि उ मा विद्यालय खेल मैदान पर खेले गये क्वार्टर फाइनल मैच मे जम्मू कश्मीर ने पंजाब को 11 रनो से हराकर सेमीफाइनल मे जगह बनाई। टॉस जीतकर जम्मू कश्मीर की टीम पंजाब के स्पिन गेंदबाजो के आगे बेबस नजर आई और 20 ओवर मे 8 विकेट खोकर 112 रन ही बना पाई जवाब मे पंजाब की टीम सिर्फ 101 रनो पर ही सिमट गई। इस मैच का प्लेयर ऑफ दा मैच शयन को एसडीएम प्रगति वर्मा, राकेश त्रिपाठी ने दिया जबकि अतिथियों मे भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, डॉ हरगोविंद पटैल, मनोज शर्मा, रमाकांत शर्मा भी मैच के दौरान उपस्थित रहे। सुबह एनटीपीसी मैदान पर खेले गये क्वाटर फाइनल मैच मे उप्र ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल मे जगह बनाई। टॉस जीतकर चंडीगढ़ ने 20 ओवर मे 9 विकेट खोकर 85 रन बनाए जवाब मे उप्र की टीम ने 3 विकेट खोकर 86 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच का प्लेयर ऑफ दा मैच राहुल यादव को अतिथियों नरेश कौरव, रंजीत राजपूत, दिनेश कौरव, आनंद कौरव द्वारा दिया गया। उपरोक्त मैचों मे एम्पायर की भूमिका मे विराट सिंह, सूरज ग्वाला, स्नेहिल तिवारी, स्वप्निल शर्मा, पंकज नेमा, असलम खान, शेखर पाठक, आशीष दीक्षित, सचिन पटैल, पवन कौल, पुष्पराज सिंह, शिवकुमार पटैल, स्कोरर की भूमिका मे सौरभ लहरिया, अंकिता मंडलोई, अश्वनी उइके, शिवम कटारे, शुभम कटारे, निशा मिश्रा, आदित्य तिवारी, ज्योति धानक रहे जबकि कामेंट्री राजेश त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, स्वंतंत्र शर्मा, हेमंत शिंदे, अमित शर्मा, आदित्य द्विवेदी, अमीषा शर्मा, सुनील सोनी, बलराम प्रजापति ने की। 16 नवंबर की सुबह 8:30 बजे से प्रतियोगिता के सेमीफ़ाइनल मैच रूद्र मैदान गाडरवारा मे तमिलनाडु और उप्र एवं बोहानी के मैदान पर जम्मू कश्मीर और केरल के मध्य खेला जायेगा। आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों से उपस्थिति की अपील की है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता गाडरवारा