क्रिकेट प्रतियोगिता में टीमों का शानदार प्रदर्शन : तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत
Aditi News Team
Sun, Nov 15, 2026
70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों का शानदार प्रदर्शन
तमिलनाडु, झारखंड, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने दर्ज की जीत
नरसिंहपुर। 70 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-19 बालक वर्ग) के अंतर्गत जिले के विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले खेले गए। काबरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रूद्र मैदान गाडरवारा, आमगांव छोटा, एनटीपीसी, कौंडिया, चीचली एवं बोहानी मैदानों पर आयोजित मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मुकाबलों में झारखंड, तमिलनाडु, सीबीएसई, चंडीगढ़, डीएवी, दिल्ली, पंजाब, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की टीमों ने जीत दर्ज की।
काबरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में झारखंड ने पांडिचेरी को 20 रनों से पराजित किया। झारखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांडिचेरी की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। इस तरह झारखंड ने 20 रनों से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के लिए अविनाश थापा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसी मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में तमिलनाडु ने झारखंड को 8 विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड की टीम 18 ओवर में 106 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में तमिलनाडु ने 12 ओवर में 2 विकेट खोकर 110 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। तमिलनाडु के संजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
एनटीपीसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में दिल्ली ने मध्यप्रदेश को 4 विकेट से पराजित किया। मध्यप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.5 ओवर में 6 विकेट खोकर 112 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली के गिरीथ गुमवर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मुकाबले में पंजाब ने दिल्ली को 28 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 113 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 16 ओवर में 85 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंजाब के प्रवीन को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
कौंडिया मैदान पर गोवा ने राजस्थान को 3 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की ओर से देवांक सिनोदिया ने 19, विराट चौधरी ने 11 तथा आदित्य ने 8 रन बनाए। गोवा की ओर से आर्यमान ने 2 विकेट तथा अक्षत और अंकित ने 1-1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गोवा की ओर से ऋषाल श्याम ने नाबाद 36 तथा ध्रुव कामत ने 20 रन बनाए। राजस्थान की ओर से श्रीशाल घाटे एवं दीपक नाइक ने 3-3 तथा कार्तिक नाडार ने 2 विकेट लिए। गोवा ने 3 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इसी मैदान पर खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में केरल ने गोवा को 9 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोवा ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 125 रन बनाए। गोवा की ओर से स्वारित गावड़े ने 40, हेरंब नाइक ने 22 तथा माहिर ने 18 रन का योगदान दिया। जवाब में केरल ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 10.5 ओवर में 1 विकेट खोकर 130 रन बनाते हुए जीत हासिल की। केरल की ओर से अश्मित ने नाबाद 69 तथा सोहेल ने नाबाद 40 रन बनाए। गेंदबाजी में मुकुंद ने 3 विकेट तथा धनुष और अभिनव ने 1-1 विकेट हासिल किया।
रूद्र मैदान गाडरवारा पर खेले गए पहले मुकाबले में सीबीएसई ने गुजरात को 8 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम 19.5 ओवर में 204 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में सीबीएसई ने 16.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 209 रन बनाते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। सीबीएसई के मुत्तु ने 40 गेंदों में नाबाद 93 रनों की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने। दूसरे मुकाबले के प्री-क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ ने सीबीएसई को 105 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 225 रन बनाए। जवाब में सीबीएसई की टीम 14.5 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। चंडीगढ़ के रोहित ने 33 गेंदों में 68 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आमगांव छोटा मैदान पर डीएवी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो मुकाबलों में जीत दर्ज की। पहले मैच में डीएवी ने 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में ओडिशा की टीम 7 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। डीएवी ने 35 रनों से जीत हासिल की। डीएवी के गगन शर्मा ने 52 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में डीएवी ने 9 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। जवाब में NAV की टीम 8 विकेट खोकर 116 रन ही बना सकी। डीएवी ने 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में अयान चौहान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
चीचली मैदान पर महाराष्ट्र ने तेलंगाना को 159 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 224 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेलंगाना की टीम 10.4 ओवर में 65 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। महाराष्ट्र के निहाल ने 36 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली और मैन ऑफ द मैच बने।
राघव कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बोहानी के मैदान पर पश्चिम बंगाल और IPSC के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी IPSC की टीम की ओर से बेदमण्या ने 49, पुष्पल ने 25 तथा अरित्रा ने 18 रन बनाए। पश्चिम बंगाल की ओर से रणवीर सिंह ने 4, स्वर्णव जन ने 2 तथा मौसम हिदर ने 1 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिम बंगाल की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शुभम त्यागी के 51, चिराग तुषिर के 15 तथा अर्जुन धीमान के 10 रनों की मदद से मुकाबला अपने नाम किया। पश्चिम बंगाल ने 8 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी के लिए रणवीर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विभिन्न मैदानों पर आयोजित मुकाबलों के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गाडरवारा श्री शिवाकांत मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य डॉ. योगेश कौरव व श्री धनंजय सिंह पटेल, एसडीएम श्रीमती प्रगति वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अनुज जैन, श्री राघव कावरा, श्री संतोष विश्वकर्मा, श्री आनंद दुबे, प्राचार्य डॉ. समपा दास, श्रीमती मीता जैन, श्रीमती आरती सिंह राजपूत, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती प्रीति नीखरा, हरिनारायण ममार, सुशील अग्रवाल, संतोष मेहरा, अशोक पटेल, वृंदावन बैरागी, परसराम सराठे, सतीश रघुवंशी, रमाकांत शर्मा, राजेंद्र कौरव, श्रीमती पूजा तिवारी, श्री सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व सैनिक राष्ट्रीय संगठन गाडरवारा के पदाधिकारी, श्री अनुराग दुबे, श्री बृजेंद्र पटेल, श्रीमती लेखा साहू, श्री रत्नेश विश्वकर्मा, श्री सुबोध साहू, श्री राजेश पटेल, श्री संतोष पाठक, श्री धर्मपाल राजपूत, श्री महेंद्र वर्मा, श्री अनुज स्थापक, श्री मोहन मुरारी दुबे, श्री संदीप पैगवार, श्री शंकर ताम्रकार, श्री प्रदीप पैगवार एवं श्री नीलेश सहपुरिया, श्री धनंजय सिंह पटेल, श्री पुनीत त्यागी, श्री उमेश शर्मा, श्री मनोज शर्मा, श्री रमाकांत शर्मा, श्री चंद्रशेखर राणा, श्री मनीष भार्गव, श्री विक्रम शर्मा, श्री अजय शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, खेलप्रेमी तथा आयोजन समिति के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के विभिन्न मैदानों पर मैचों के सुचारु संचालन में अंपायरों, स्कोररों, कमेंटेटरों एवं मैच रेफरी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। काबरा मेमोरियल मैदान पर स्कोरर श्री अश्विनी उईके, अंपायर श्री मनोज शुक्ला एवं श्री स्नेहिल तिवारी तथा कमेंटेटर श्री अंकित कौरव एवं श्री अमित कौरव रहे। एनटीपीसी मैदान पर स्कोरर श्री मोहम्मद हफीज, अंपायर श्री असलम खान, श्री स्वप्निल शर्मा, श्री प्रदीप पटेल एवं श्री पुष्पराज सोलंकी तथा कमेंटेटर श्री सुनील सोनी एवं श्री बलराम सिंह प्रजापति ने दायित्व निभाया। रूद्र मैदान पर स्कोरर श्री सौरभ लहरिया एवं श्रीमती अंकिता मंडलोई, अंपायर श्री स्वप्निल शर्मा, श्री सचिन पटेल एवं श्री इलयाश खान तथा कमेंटेटर श्री राजेश गुप्ता एवं श्री राजेश त्रिपाठी रहे। आमगांव छोटा मैदान पर स्कोरर श्री आदित्य तिवारी एवं श्रीमती ज्योति धानक, अंपायर श्री मुकेश पटेल, श्री हेमंत सैंडे एवं श्री सूरज ग्वाला तथा कमेंटेटर श्री अमित शर्मा एवं श्री आदित्य द्विवेदी ने जिम्मेदारी निभाई। कौंडिया मैदान पर अंपायर श्री शिवकुमार पटेल एवं श्री विराट तथा स्कोरर श्री शुभम कटारे रहे। चीचली मैदान पर स्कोरर श्री अजय कुशवाहा एवं श्रीमती वैशाली बिजोरिया, अंपायर श्री शेखर पाठक एवं श्री सचिन पटेल तथा कमेंटेटर श्री अभिषेक राजपूत एवं श्रीमती नित्या बोहरे ने सहयोग दिया। बोहानी मैदान पर अंपायर श्री पवन कोल एवं श्री देवेंद्र रजक, स्कोरर श्री मयंक श्रीवास्तव एवं श्रीमती निशा मिश्रा, कमेंटेटर श्री स्वतंत्र शर्मा तथा मैच रेफरी श्री रॉबिन सिंह ने दायित्व निभाया।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता गाडरवारा