Sunday 15th of November 2026

ब्रेकिंग

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

नरसिंहपुर में निकाली गई जागरूकता रैली : भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाई

Aditi News Team

Sun, Nov 15, 2026

भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर नरसिंहपुर में निकाली गई जागरूकता रैली

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। नगरपालिका चौराहा से प्रारंभ हुई इस रैली को कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं भी रैली में शामिल हुए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

रैली नगरपालिका चौराहा से प्रारंभ होकर उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची तथा निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः नगरपालिका चौराहा पर आकर संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थी जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी के जयकारे लगाते हुए उत्साहपूर्वक आगे बढ़े। जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, जनजातीय कार्य विभाग से श्रीमती निशा जैन एवं श्रीमती निधि नेमा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें