Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

रेलवे ओवर ब्रिज के शुभारंभ में CM के न आने से सिहोरा वासी नाराज : मुख्यमंत्री को पत्र मेल कर दिया सिहोरा आने का आमंत्रण

Aditi News Team

Thu, Apr 16, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

रेलवे ओवर ब्रिज के शुभारंभ में मुख्यमंत्री के न आने से सिहोरा वासी नाराज, उपेक्षा के आरोप तेज

मुख्यमंत्री को पत्र मेल कर दिया सिहोरा आने का आमंत्रण

सिहोरा - खितौला रेलवे ओवर ब्रिज के शुभारंभ को लेकर जहां क्षेत्र में उत्साह का माहौल था, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल न होने की खबर से सिहोरा वासियों में नाराजगी गहरा गई है। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने इसे क्षेत्र की लगातार उपेक्षा का प्रतीक बताते हुए आक्रोश जताया है।

दरअसल, 26 दिसंबर 2025 को भोपाल में सिहोरा जिला बनाए जाने की मांग को लेकर गए प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के आग्रह पर सिहोरा आने की सहमति दी थी और स्थानीय विधायक संतोष बरकड़े को कार्यक्रम तय करने के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद विधायक द्वारा खितौला रेलवे ओवर ब्रिज के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री के आगमन का प्रस्ताव रखा गया था।

लेकिन अब 17 अप्रैल को प्रस्तावित शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के स्थान पर मंत्री एवं पूर्व सांसद राकेश सिंह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की घोषणा से लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के न आने से सिहोरा के विकास और जिला बनाने की मांग को लेकर सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं।

स्थानीय लोगों और आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि जल्द ही सिहोरा की उपेक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आगामी समय में बड़े आंदोलन की रणनीति बना सकते हैं।

पत्र मेल कर आमंत्रण दिया -

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति के सदस्य अनिल जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निवास पत्र मेल कर रेलवे ओवर ब्रिज के शुभारंभ में सिहोरा आगमन का अनुरोध किया है।अपने पत्र में समिति ने मुख्यमंत्री को 26 दिसंबर के उनके वादे का भी स्मरण दिलाया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सिहोरा खितौला

जरूरी खबरें