Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

जिले में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान का शुभारंभ : नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

Aditi News Team

Wed, Jul 15, 2026

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का स्टेडियम ग्राउंड से शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने किया

सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। 15 से 30 जुलाई तक जिलेभर में होंगे विविध जागरूकता कार्यक्रम

नशा केवल व्यक्ति की आदत नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए संकट बन जाता है- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

स्कूली विद्यार्थी नशे के दुष्परिणामों के प्रति समाज को करेंगे जागरूक- पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा

जिले में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान का शुभारंभ

जिले में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान का शुभारंभ बुधवार को स्टेडियम ग्राउंड, नरसिंहपुर में “हमारा है यही संदेश- नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश” थीम के साथ किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा गुब्बारों का उड्डयन कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा ने उपस्थित विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति की आदत नहीं, बल्कि पूरे परिवार के लिए संकट बन जाता है। नशे के कारण गंभीर बीमारियां जन्म लेती हैं, परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चे जागरूकता के सबसे प्रभावी माध्यम बन सकते हैं, क्योंकि उनकी बातों को परिवार में गंभीरता से सुना और माना जाता है।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने समाज के प्रत्येक वर्ग से इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि 15 से 30 जुलाई तक जिलेभर में स्कूलों, कॉलेजों, हाट-बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि समाज में व्यवहार परिवर्तन लाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तत्काल प्रशासन या पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थी नशे के दुष्परिणामों एवं नशे से दूर रहने का संदेश अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों तक पहुंचाकर इस अभियान के सशक्त दूत बनेंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ यह अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा। पुलिस, सामाजिक न्याय एवं अन्य विभागों के समन्वय से जनजागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई भी निरंतर की जाएगी। उन्होंने कहा कि “जब समाज एकजुट होकर नशे के खिलाफ खड़ा होगा, तभी एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य का निर्माण संभव हो सकेगा।”

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, एसडीओपी श्री उमेश तिवारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलापथक दल ने गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों का प्रभावी संदेश देकर लोगों को जागरूक किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें