Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

23 फरवरी को भगवान चंदप्रभु जी का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा : कुण्डलपुर में भगवान श्री मल्लिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

Aditi News Team

Sun, Feb 22, 2026

कुण्डलपुर में भगवान श्री मल्लिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

23 फरवरी को भगवान चंदप्रभु जी का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा

कुण्डलपुर दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के उन्नीसवें तीर्थंकर भगवान श्री मल्लिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 22फरवरी2026 को धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया कि जैन धर्म के 19 वें तीर्थंकर श्री मल्लिनाथ भगवान तीर्थराज सम्मेदशिखर के संबलकूट से फाल्गुन सुदी पंचमी को मोक्ष पधारे।सम्मेदशिखर की इसी संबलकूट से 96 करोड़ मुनि मोक्ष पधारे। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य श्रेष्ठी चंद्र कुमार आयुष नीरज जैन पड़रिया वाले जबलपुर, संजय शांति देवी सपना नरेंद्र जैन परिवार दिल्ली, आशु जैन सोहित लवली संजय जैन दिल्ली, अंकुर अरुण जैन दिल्ली, आर्ची महक जैन दिल्ली ,मनोज प्रशांत जैन आगरा ,रमेश चंद अनीता विकास जैन दिल्ली, मनीष संजीव चंकी चितवन जैन अशोकनगर, चमेली बाई शशिप्रभा वैभव विकास जैन दमोह, स्वराज सजल सुजल सोहम जबलपुर, आशीष नरेंद्र जैन छपारा ,दीपक आगम प्रकाशचंद जैन सागर, सौरभ संतोष जैन नागपुर ,आशीष मुन्नालाल श्वेता जैन परिवार अभाना आदि ने सौभाग्य प्राप्त किया।

सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

23 फरवरी को जैनधर्म के आठवें तीर्थंकर भगवान श्री चंदप्रभु जी का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा।

Tags :

कुंडलपुर

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें