Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

भारतीय सेना के जगदीश वैष्णव का होगा नागरिक अभिनन्दन समारोह : 4 अप्रैल को शहर के समस्त संगठन करेंगे आत्मीय सम्मान

Aditi News Team

Thu, Apr 2, 2026
भारतीय सेना के जगदीश वैष्णव का होगा नागरिक अभिनन्दन समारोह 

4 अप्रैल को शहर के समस्त संगठन करेंगे आत्मीय सम्मान

गाडरवारा। शहर की पावन भूमि जगदीश वार्ड में जन्मे जगदीश वैष्णव आत्मज श्री लालचंद्र मालती बाई वैष्णव जो भारतीय सेना के दफ़ेदार पद से सेवानिवृत्त हो रहे है। जिन्होंने 1999 में कारगिर युद्ध से प्रेरित होकर पिता जी बिना बताए सिर्फ मां को सूचित करते हुए भर्ती सेंटर में जबलपुर में चले गए थे। 2002 में चयन होने के उपरांत महाराष्ट्र के अहमद नगर में ट्रेनिंग उपरांत पहली पोस्टिंग पंजाब के अंबाला कैंट में ज्वाइनिंग ली। साथ ही राजस्थान के सूरतगढ, आंधप्रदेश के हैदराबाद सिकंदराबाद, महाराष्ट्र के अहमदनगर, हरियाणा के हिसार, जम्मू कश्मीर के अखनूर उत्तर प्रदेश के बबीना और ऑपरेशन सिंदूर में राजस्थान के जैसलमेर में सराहनीय सेवाएं दी। उन्होंने भारतीय सेना की 24 वर्ष की पूर्ण सेवा में अनेक सम्मान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया।

इस अवसर पर शहर की समस्त संस्था के माध्यम से हम सब उनका नागरिक अभिनन्दन 4 अप्रैल शनिवार,रात्रि 7 बजे से स्थान अपना पैलेस में किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी,नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पूर्व विधायक साधना स्थापक,वरिष्ठ पत्रकार अरुण सक्सेना,जिला संयोजक ब्राह्मण महासभा नागेन्द्र त्रिपाठी एवं कार्यक्रम अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेंद्र श्रीवास्तव करेंगे। इस अवसर पर आयोजक साईं श्रद्धा सेवा समिति संस्थापक आशीष राय एवं अध्यक्ष प्रदीप ब्रिजपुरिया ने गणमान्य नागरिकों एवं शहर की सामाजिक संस्थाओं से उपस्थिति की अपील की है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें