Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,आरोपी से वन्य प्राणी के सींग जप्त : मामले में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है,आरोपी वन्य प्राणी (सांभर) के 5 नग सींग अवैध रूप से विक्रय करने की फिराक में थे

Aditi News Team

Sun, May 24, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

• आरोपी के कब्जे से वन्य प्राणी (सांभर) के 5 नग सींग जप्त।

• मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

• आरोपी वन्य प्राणी (सांभर) के 5 नग सींग अवैध रूप से विक्रय करने की फिराक में थे।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में नरसिंहपुर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने पास किसी वन्य प्राणी के अवशेष रखे हुए है तथा उन्हें बेचने की फिराक में घूम रहा है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया एवं आरोपी को गिरफ्त में लेने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

नरसिंहपुर पुलिस की गठित की गयी विशेष टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार में लेने हेतु बनायी गयी प्रभावी कार्ययोजना के तहत घेराबंदी की गयी जिसमें सफलता प्राप्त करते हुए एक आरोपी को सांभर के सींग सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। आरोपी से ज्प्ती उपरान्त वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर उनसे तस्दीक भी कराई गई।

आरोपी : परमलाल पिता गुरुशरण ठाकुर, उम्र 22, निवासी ग्राम बिछुआ कला, चैकी सिंहपुर, थाना स्टेशनगंज, नरसिंहपुर।

जप्ती: वन्य प्राणी (सांभर) के 5 नग सींग जप्त।

वैधानिक कार्यवाही: धारा 39/51 वन्यप्रणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, स्टेशनगंज, निरीक्षक सौरभ पटेल, चैकी प्रभारी, सिंहपुर, उनि संजय सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक नितिन श्रीवास्तव, आरक्षक यशराज, सैनिक अजय पटेल, सैनिक देवेश की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें