Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी का आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में, 10 लाख रुपये की पूरी राशि वापस

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

नरसिंहपुर पुलिस की जुआड़ियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही : पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 12 जुआड़ी पकड़े एवं लगभग ₹40000 नकद, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त की

Aditi News Team

Thu, Feb 26, 2026

नरसिंहपुर पुलिस की जुआड़ियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही।

जुआ खेलते हुए 12 जुआड़ी पुलिस की गिरफ्त में आए।

कार्यवाही के दौरान लगभग ₹40000 नकद, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त की गई।

जिले में जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखना, आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाना तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और अधिक सशक्त करना है।

इसी क्रम में थाना करेली अंतर्गत एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुयी कि करेली बस्ती क्षेत्र अंतर्गत कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा प्रभावी घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप 12 जुआडियों को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी है।

आरोपियों के नाम : महफूस खान उर्फ गोल, छोटे लाल दुवे उर्फ गुड्डा, जेनुल आरफिन, प्रदीप विश्वकर्मा, शरद कहार, राजकुमार सोनी, विनायक उर्फ बीनू गुप्ता, पवन सकरवार, राहुल प्रसाद ठाकुर, हेमराज कुशवाहा, अंकित मेहरा, पंकज महार सभी निवासी करेली।

जप्ती : कार्यवाही के दौरान लगभग ₹40000 नकद, ताश के पत्ते एवं अन्य जुआ सामग्री जप्त की गई।

वैधानिक कार्यवाही : सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।

कार्यवाही में मुख्य भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी, निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवंर, आरक्षक राजेश बागरी, कपिल राजपूत, सचिन पटेल, अमित यादव. यशवंत, पवन, रोहित बरोलिया उवं महिला आरक्षक स्वेता दुवे की मुख्य भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें