Saturday 12th of September 2026

ब्रेकिंग

आदिवासी बच्चों ने मंत्री जी के साथ खिंचवाया फोटो बच्चों में खुशी का ठिकाना ना रहा

(NSD कार्यशाला से शुरू हुई एक नई सांस्कृतिक यात्रा का सिंहावलोकन

गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

नरसिंहपुर के तहसील न्यायालय को स्थानांतरित करने का हुआ विरोध : नरसिंहपुर तहसील न्यायालय को पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थानांतरण का विरोध, अधिवक्ताओं ने उठाई आपत्ति

Aditi News Team

Tue, Feb 17, 2026

नरसिंहपुर तहसील न्यायालय को पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थानांतरण का विरोध, अधिवक्ताओं ने उठाई आपत्ति

नरसिंहपुर,मध्यप्रदेश।मुख्यालय तहसील नरसिंहपुर के तहसील न्यायालय को पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन में स्थानांतरित किए जाने की प्रस्तावित प्रक्रिया का अधिवक्ताओं एवं हितग्राहियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। अधिवक्ता संघ से जुड़े सदस्यों का कहना है कि इस निर्णय से आमजन एवं अधिवक्ताओं को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील न्यायालय को वर्तमान स्थान से हटाकर पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में स्थानांतरित करने की तैयारी की जा रही है। जबकि अधिवक्ताओं का मत है कि तहसील परिसर में स्थित दीदी कैफे, निर्वाचन शाखा एवं जाति प्रमाण पत्र कार्यालय जैसे विभागों के लिए पृथक व्यवस्था कर उसी भवन में तहसील न्यायालय को संचालित किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त, कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास स्थित टी.आई भवन, अन्य शासकीय भवन तथा भूमि विकास शाखा का खाली भवन भी वैकल्पिक स्थान के रूप में उपलब्ध हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब नरसिंह भवन के आसपास कलेक्ट्रेट न्यायालय, अपर कलेक्टर न्यायालय, नजूल न्यायालय, अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय एवं सिविल न्यायालय पहले से संचालित हैं, तो तहसील न्यायालय को भी उसी परिसर के निकट स्थानांतरित किया जाना अधिक उचित एवं सुविधाजनक होगा।

अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि तहसील न्यायालय को पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थानांतरित करने के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए तथा इसे नरसिंह भवन के आसपास ही संचालित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे आम नागरिकों एवं अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर अधिवक्ता संघ

जरूरी खबरें