Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

"ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही"

संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना

मूंग उपार्जन के 45 दिनों बाद भी अभी तक किसानों को भुगतान न होने से नाराज किसान पहुंचे नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट

तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार भी जप्त।* • *जप्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹4.8 लाख।

बाजार में खंभे से बांधकर व्यापारी की पिटाई, दो आरोपियों पर मामला दर्ज : बटकाखापा थाना क्षेत्र के अनखावाड़ी गांव में साप्ताहिक बाजार के दौरान दुकान लगाने और पैसों के लेनदेन को लेकर

Aditi News Team

Sun, May 10, 2026

बाजार में खंभे से बांधकर व्यापारी की पिटाई, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

छिंदवाड़ा। जिले के बटकाखापा थाना क्षेत्र के अनखावाड़ी गांव में साप्ताहिक बाजार के दौरान दुकान लगाने और पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यापारी के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्थानीय व्यापारियों ने बाहरी व्यापारी को खंभे से बांधकर घंटों तक पीटा। गंभीर रूप से घायल व्यापारी का नर्मदापुरम अस्पताल में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार माहुलझिर थाना क्षेत्र के चावलपानी गांव निवासी कैलाश साहू 25 अप्रैल को अनखावाड़ी बाजार में वन उपज और कृषि उपज की खरीदी-बिक्री करने पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय दुकानदार बिलाल खान और रफीक खान से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने कैलाश साहू के साथ मारपीट कर उन्हें बाजार में खंभे से बांध दिया और घंटों तक बंधक बनाकर रखा।

पीड़ित के परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कैलाश साहू से रुपयों से भरा बैग भी छीन लिया, जिसमें करीब एक लाख रुपये थे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अनखावाड़ी जिसके बाद शाम को पहुंचे, पीड़ित को छोड़ा गया। गंभीर चोट लगने पर पहले उन्हें गांव ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर पिपरिया अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

बटकाखापा थाना पुलिस ने आरोपी बिलाल खान और रफीक खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 296-ए, 118 (1), 115(2), 351 (3), 127 (2) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक

मप्र साहू समाज

बटकाखापा थाना पुलिस

जरूरी खबरें