Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

करेली में पेट्रोल डीजल बड़े बड़े क्रेनों में दिया जा रहा है : जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दे

Aditi News Team

Fri, Mar 6, 2026

रिपोर्टर भागीरथ तिवारी

करेली में पेट्रोल डीजल बड़े बड़े क्रेनों में दिया जा रहा है

करेली ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध को देखते हुए लगातार पेट्रोल डीजल की खपत के संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारी लिखित में हर जगह जानकारी दे रहे हैं कि पेट्रोल डीजल की कीमत में कोई वृद्धि नहीं की गई है और न ही आपूर्ति में दिक्कत है l पर देखने में आ रहा है कि करेली के रिलायंस पेट्रोल पंप, मदार टेकरी के पास और कठल पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल डीजल की कमी बताकर ग्राहकों को बताया जा रहा है कि पेट्रोल डीजल खत्म हो चुका है l आपने चाहते को बड़ी-बड़ी क्रेनों में पेट्रोल डीजल दिया जा रहा है l और दो पहिया चार पहिया बाहन वाले को पेट्रोल डीजल जिनको जरूरत है उनको नहीं दिया जा रहा है। और कहां जा रहा है कि पेट्रोल डीजल खत्म हो चुका है l जब इस संबंध में हमारे संवाददाता भागीरथ तिवारी ने तहसीलदार करेली शिव कुमार शर्मा को कार्यालय जाकर अवगत कराया तो करेली के कुछ पेट्रोल पम्प में पेट्रोल डीजल नहीं दिया जा रहा है l इस संबंध में करेली तहसीलदार का स्पष्ट कहना रहा की इस संबंध में हम क्या कर सकते हैं खाद्य विभाग को अवगत कराए वही कार्रवाई करेंगे l वहीं दूसरी ओर करेली क्षेत्र की खाद्य विभाग अधिकारी कविता राठोर से मोबाइल से संपर्क साधना चाहा तो उनका मोबाइल में घंटी तो बजी पर मोबाइल ही नहीं उठा सकी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें