Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने RTO की आरक्षक व साथी को रिश्वत लेते पकड़ा : आरटीओ आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथी मोहित साहू गाड़ी निकलवाने के एवज 4500/-रु की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

Aditi News Team

Thu, Mar 26, 2026

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह के मार्गदर्शन पर जबलपुर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-

आवेदक - 1.प्रशान्त दत्तात्रेय जाधव जीवनसागर सी एच एस डी 7,प्लॉट no 26,सेक्टर 11 खारघर नवी मुंबई(वाहन मालिक)

2. जय सिंह यादव ग्राम मनवारा जिला छतरपुर मध्यप्रदेश (वाहन चालक)

आरोपी- 1. श्वेता अहिरवार RTO आरक्षक जबलपुर

2. मोहित साहू पिता नर्मदा साहू,(प्राईवेट व्यक्ति )

घटना दिनांक--25/03/2026

ट्रैप राशि -4500 रु ( चार हजार पांच सौ रु)

घटनास्थल- जबलपुर नागपुर हाईवे बरगी

विवरण - आवेदक उपरोक्त की 10 गाड़िया बरगी जबलपुर होते हुए सामान को उत्तरप्रदेश या अन्य राज्यों में जाती है आज दिनांक25/03/2026 को गाड़ीनं.DD 01P09764 नागपुर जबलपुर हाईवे से निकल रही थी तब बरगी के पास आरटीओ के कर्मचारी आरक्षक श्वेता अहिरवार और उनके साथी मोहित साहू ने गाड़ी निकलवाने के लिए उपरोक्त वाहन के मालिक से 4500 रुपए की मांग की है शिकायत सत्यापन उपरांत आज दिनांक 25/ 3 /2026 को आरक्षक श्वेता अहिरवार और उसके साथी मोहित साहू को वाहन चालक से 4500 रुपए रिश्वत लेते हुए नागपुर जबलपुर हाईवे बरगी के पास से रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपीयों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,12,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य- ट्रेप कर्ता निरीक्षक राहुल गजभिए,निरीक्षक सुश्री शशि मर्सकोले , निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया, निरीक्षक जीतेंद्र यादव एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख

उप महानिरीक्षक लोकायुक्त मनोज सिंह

जबलपुर लोकायुक्त इकाई

जरूरी खबरें