Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस उप महानिरीक्षक,रेंज छिंदवाड़ा द्वारा नरसिंहपुर जिले का किया भ्रमण : भ्रमण के दौरान एसडीओपी ऑफिस एवं थाना तेन्दूखेड़ा का किया गया निरीक्षण

Aditi News Team

Sat, Apr 18, 2026

पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज छिंदवाड़ा द्वारा नरसिंहपुर जिले का किया गया भ्रमण

• भ्रमण के दौरान एसडीओपी ऑफिस एवं थाना तेन्दूखेड़ा का किया गया निरीक्षण।

• थाना परिसर, मालखाना, हवालात एवं साफ-सफाई व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण।

• रिकॉर्ड संधारण एवं अभिलेखों की बारीकी से जांच।

• आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण के निर्देश।

• नियमित गश्त कर क्षेत्र में अपराध नियंत्रण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज छिंदवाड़ा, श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा नरसिंहपुर जिले के भ्रमण के दौरान एसडीओपी, कार्यालय एवं थाना तेन्दूखेड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना एवं अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, एसडीओपी, तेन्दूखेडा, श्री अभिनव मिश्रा सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, हवालात, रिकॉर्ड संधारण एवं साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया गया। उन्होंने लंबित अपराधों एवं प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए तथा गंभीर मामलों में प्रभावी विवेचना सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।

पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज छिंदवाड़ा, श्री राकेश कुमार सिंह द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारी को अनुशासन बनाए रखने, नियमित गश्त करने एवं क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु सतर्क रहकर कार्य करने की समझाइश दी गई।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें